अपने पति कोहली संग नए साल का जश्न मनाती हुई दिखी अनुष्का, कहा- 2021 में हमें सबसे बड़ी खुशी मिली

नए साल के मौके पर पूरी टीम इंडिया ने एक साथ मनाया जश्न।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Virat Kohli And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)

पूरी दुनिया ने धूमधाम के साथ नए साल का स्वागत किया। सभी खिलाड़ियों ने 2021 को अलविदा कहा और नए साल का स्वागत बाहें फैला कर किया। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी नए साल का जश्न मनाया। इस समय भारतीय क्रिकेटर भले ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में ही सभी खिलाड़ियों ने नया साल मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वहीं भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा की और सभी को नए साल की बधाई दी। इन तस्वीरों में उनके साथ विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें को शेयर करती रहती है।

उन्होंने नए साल का स्वागत किस तरीके से किया। वो उनके द्वारा पोस्ट किए गए तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है। अनुष्का ने अपने पति विराट कोहली के साथ न्यू ईयर का जश्न मनाया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा की-  “इस साल से हमें सबसे बड़ी खुशी मिली है। तो 2021 का पूरे दिल से आभार और धन्यवाद!”

यहां देखिए अनुष्का शर्मा की वो इंस्टाग्राम पोस्ट

इसके साथ ही उन्होंने अपनी नए साल की जश्न की कई सारी तस्वीरें और वीडियो इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किए हैं। जिसमें वह पूरी टीम इंडिया के साथ नया साल मनाती नजर आ रही हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अनुष्का के इस पोस्ट को महज छह घंटों के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही में उनके तमाम फैंस उन्हें लगातार नए साल की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अनुष्का और वामिका सेंचुरियन टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन स्टेडियम में मौजूद थे और विराट ने मैदान से उन दोनों का हाथ हिलाया भी। एक फैन वीडियो में विराट को उन्हें हाथ हिलाते हुए देखा गया लेकिन कैमरे में वामिका को फ्रेम में नहीं दिखाया गया।

Advertisement