पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन पंत और अय्यर ने खोले श्रीलंकाई गेंदबाजों के धागे - क्रिकट्रैकर हिंदी

पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन पंत और अय्यर ने खोले श्रीलंकाई गेंदबाजों के धागे

टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी, बनाए 31 गेंदों में 50 रन।

Pant, Rohit and Shreyas (Photo Source: Twitter)
Pant, Rohit and Shreyas (Photo Source: Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में आज दूसरे दिन का खेल खेला गया जहां भारतीय टीम का पूरा दबदबा रहा। पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका की पहली पारी को समेटा फिर टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 300 से अधिक का स्कोर बनाया। वहीं दिन के अंत में एक बार फिर भारतीय गेंदबाज ने अपना कहर बरपाया।

पहले सत्र में सिमट गई श्रीलंकाई पारी

श्रीलंका की टीम जब दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी तो लगा कि दिन के वक्त में उनकी टीम बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेगी लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और उनकी टीम पहले दिन के स्कोर में महज 23 रन ही जोड़ सकी और ऑलआउट हो गई, पहली पारी में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट जसप्रीत बुमराह (5 विकेट)ने लिया। इसके बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी आई और पहले सत्र के खत्म होने तक भारत भी एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना चुका था।

दूसरे सत्र में पंत ने की आतिशी बल्लेबाजी

दूसरे सत्र में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान रोहित 46 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौटे और वहीं हनुमा विहारी 35 और कोहली 13 रन बनाकर आउट हुए। लगातार गिर रहे विकेट के कारण एक बार फिर भारतीय पारी लड़खड़ाती हुई दिखी। लेकिन इसके बाद चिन्नास्वामी में आया पंत के नाम का तूफान। जिस पिच पर बल्लेबाजों के हाथ पांव फूल रहे थे वहां पंत ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा, हालांकि अपनी इस पारी को वो और आगे नहीं बढ़ा सके और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। और डिनर ब्रेक तक भारत के पास 342 रनों का बढ़त हो चुका था।

आखिरी सत्र में अय्यर ने पूरा किया अपना अर्धशतक

आखिरी सत्र में श्रेयस अय्यर सहित सभी भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की। अय्यर ने इस बीच मैच का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया वहीं निचले क्रम के बल्लेबाज ने भी छोटी-छोटी परियां खेली। और भारत ने अपनी दूसरी पारी 303 रनों पर घोषित की और श्रीलंका के सामने 447 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं दिन के अंत में श्रीलंका को 7 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिला और इस दौरान उनकी टीम एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाने में कामयाब रही।

मैच के दौरान सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/_UnrealDaniel/status/1503027574821339143?s=20&t=gFTQyy1bxYyHUg1l3OJWmA

https://twitter.com/ReturnofMasterr/status/1503034741498724352?s=20&t=gFTQyy1bxYyHUg1l3OJWmA

close whatsapp