केपटाउन में भी जारी रहा रहाणे का फ्लॉप शो तो फैंस ने पूछा- ‘किस कोटा से खेल रहे हैं अजिंक्य’
तीसरे टेस्ट की पहली पारी में मात्र 9 रन बनाकर आउट हुए अजिंक्य रहाणे।
अद्यतन - जनवरी 11, 2022 6:31 अपराह्न
Advertisement
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। मैच में यहां विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका ये फैसला फिलहाल सही साबित होते हुए नहीं दिख रहा है, क्योंकि इस टेस्ट मैच में भी भारतीय सलामी बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत देने में नाकामयाब रहे।
पहले सत्र के शुरुआत के कुछ ही देर बाद इनफॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल ओलिवियर की गेंद पर चलते बने। उसके कुछ ही देर बाद मयंक अग्रवाल भी 15 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। और देखते ही देखते भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन को लौट गए और उस वक्त टीम का स्कोर महज 33 रन था।
इसके बाद पुजारा और कोहली के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई, ऐसा लग रहा था कि दोनों बल्लेबाज क्रीज पर अपने पांव जमा चुके हैं लेकिन तभी मार्को जेनसेन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा (43 रन) भी आउट हो गए। उसके बाद पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे मैदान पर आए। उन्होंने भी दो चौके लगाकर अपनी आक्रमकता दिखाने की कोशिश की लेकिन उसने अधिक सफल नहीं हो सके।
एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप हुए अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे भी 9 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर चलते बने। उनको इस तरह से आउट होते हुए देख फैंस कहीं से भी खुश नहीं दिख रहे थे और ट्विटर पर तमाम तरह की प्रतिक्रिया देते हुए दिखे। कुछ लोगों ने रहाणे के चयन पर सवाल उठाया वहीं कुछ फैंस का मानना है कि यह उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा।
वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो फिलहाल पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी है जहां कप्तान विराट कोहली 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम फिलहाल 4 विकेट गंवा चुका है और ऐसे में इस वक्त टीम को आगे बढ़ने के लिए एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है।
रहाणे के आउट होने के बाद फैंस ने दिए कुछ इस प्रकार के प्रतिक्रिया
Jitne mauke Virat ne Rahane ko diye hai utne mauke toh Congress ne Rahul Gandhi ko nhi diye…
#Rahane#INDvsSA— MRK (@Freak_4__Salman) January 11, 2022
Role of Rahane in Test Matches nowadays….#INDvsSA #INDvSA #Rahane pic.twitter.com/JstQYx5Zda
— Prashant Jha (@pjha2000) January 11, 2022
Dressing Room scenes #INDvsSA #Rahane pic.twitter.com/i2QNSlek4V
— Abhishek Saigiridhari (@itsSaiiii) January 11, 2022
ye log rahane ko playing 11 se nikalne se rahe nahi ab chetan Sharma ko hi action me aana padega #INDvsSA #Rahane
— Sonu Mahi (@Imstrongmahi025) January 11, 2022
Virat is playing a batting line up that is struggling for runs with only 5 batsmen.. Very Wierd tactics as always.#viratkholi#Rahane#pujara#INDvsSA
— One Life (@OneLife_peace) January 11, 2022
Why the hell @ajinkyarahane88 is not getting dropped? Has he got some special kind of quota in the Indian team?
#Rahane— Divit Goyal 🇮🇳 (@GoyalDivit) January 11, 2022
RAHANE🤥🤥🤥 #INDvsSA #Rahane pic.twitter.com/GERoVnBoVz
— LEGEND GAMER MCRC (@GamerMcrc) January 11, 2022
#Rahane
That should be it…. really he should go play domestic …. make runs and try for a comeback…. but blocking a spot against a well deserving young cricketer…. doesn't makes sense….— Ravi Narayan 🇮🇳 (@ravs_na) January 11, 2022
Ye sahi hai Ek match me 50 karo aur fir baki 10 matches me single digit..!! #INDvsSA #Rahane
— Nazish Khan (@nazishkhan02) January 11, 2022
Why #Rahane is such big out of form? More, how long will @BCCI back him! Team suffers. #SAvIND #INDvsSA
— Abir (@_AmiAbir) January 11, 2022
@ajinkyarahane88 is pure example of Gov jobs in India..perform and not you will be there…#Rahane #INDvsSA #SAvIND…bechara Vihari #vihari #BCCI
— Common man but uncommon (@CommonM04753683) January 11, 2022
Enough of #Rahane now !!
Iyer and Vihari have both already proven themselves !!
Looks like this would be the last time we see @ajinkyarahane88 in Whites……— Prateek Mittal (@prateek2803) January 11, 2022
Mandatory post 💁♂️
Thank you Rahane..#INDvsSA #Rahane pic.twitter.com/DjvMc2GiYT— S. (@Pratihar1234) January 11, 2022
Aur khilao Rahane ko…15 innings mai ek half century banao and pure saal team mai raho…What a nainsaafi with Vihari. #Rahane #vihari #BCCI #INDvsSA #SAvIND
— Common man but uncommon (@CommonM04753683) January 11, 2022
Rahane's batting trial period expired last test itself. #INDvsSA #Rahane
— Burhan Hussain (@BurrrhanHussain) January 11, 2022
Rahane to bowlers every time-#Rahane #INDvSA #INDvsSA pic.twitter.com/YvNZrJ3sFp
— Abhishek (@Ingenuity402) January 11, 2022
Advertisement