Happy Father’s Day 2025: भारतीय क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में मनाया ‘फादर्स डे’
सचिन तेंदलुकर से लेकर सुरेश रैना ने फादर्स डे पर पोस्ट शेयर की हैं।
अद्यतन - जून 15, 2025 6:04 अपराह्न

पूरी दुनिया आज 15 जून को ‘फादर्स डे 2025’ को धूम-धाम से सेलेब्रेट करती हुई नजर आ रही है। तो वहीं, दुनिया में पिता को समर्पित इस दिन से भारतीय क्रिकेट जगत भी अछूता नहीं रहा है। इस दिन पर भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ फेमस क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर की हैं। इन पोस्ट पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी व खेल के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने पिता के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर किया है। जबकि सुरेश रैना ने अपने बेट रियो को अपने कंधे पर उठाने की एक क्यूट वीडियो शेयर की है। क्रिकेट फैंस द्वारा इस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
जाने क्यों मनाते हैं फादर्स डे?
बता दें कि फादर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। 1909 में वाशिंगटन की एक महिला सोनेरा डोड ने इसकी शुरुआत की थी। सोनेरा के पिता विलियम स्मार्ट एक सिविल वॉर के सिपाही थे, जिन्होंने अपनी पत्नी के निधन के बाद, अकेले ही अपने छह बच्चों की परवरिश की थी। ऐसे में सोनेरा को लगा कि जिस तरह हर साल ‘मदर्स डे’ को सेलिब्रेट किया जाता है, उसी तरह पिता के लिए एक दिन होना चाहिए, जिससे उनका त्याग और समर्पण को याद किया जा सके।
इसके बाद इस दिन को पहली बार 1910 में अमेरिका के वाशिंगटन में मनाया गया। इस साल के बाद यह पूरी दुनिया में फैल गया। तो वहीं, 1972 में अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इसे आधिकारिक रूप से जून के तीसरे रविवार को मनाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद फादर्स डे को जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाने लगा।