PSL 2024: इस्लामाबाद यूनाईटेड के खिलाफ Babar Azam ने जड़ा शतक तो फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए जबरदस्त रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

PSL 2024: इस्लामाबाद यूनाईटेड के खिलाफ Babar Azam ने जड़ा शतक तो फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए जबरदस्त रिएक्शन

पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हैं बाबर

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)
Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

जारी पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाईटेड और पेशावर जाल्मी (Islamabad United vs Peshawar Zalmi) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने एक तेजतर्रार शतकीय पारी खेली है।

बता दें कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे इस 13वें मैच में बाबर ने इस्लामाबाद यूनाईटेड के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए मात्र 63 गेंदों में नाबाद 111* रनों की पारी खेली, तो वहीं इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। दूसरी ओर, बाबर आजम की इस पारी पर फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

पेशावर जाल्मी ने इस्लामाबाद यूनाईटेड को दिया 202 रनों का मजबूत लक्ष्य

तो वहीं आपको इस मैच की पहली पारी के बारे में बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पेशावर जाल्मी ने बाबर आजम की इस शानदार पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए और इस्लामाबाद के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखा है।

साथ ही मैच में बाबर आजम के अलावा सैम अयूब ने 38 और पाॅल वाल्टर ने 19 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा आसिफ अली 17* रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी ओर, इस्लामाबाद यूनाईटेड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कप्तान शादाब खान और आगा सलमान को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। शादाब को 2, तो नसीम शाह और सलमान को 1-1 विकेट मिला।

देखें फैंस ने बाबर आजम की इस पारी पर किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/arshadbilal804/status/1762161416293826738

https://twitter.com/abubakarSays_/status/1762161111044948092

https://twitter.com/_abuza33581/status/1762161097098850359

https://twitter.com/Ad_nan7/status/1762161009035186619

https://twitter.com/CallMePathan4/status/1762160800100155675

close whatsapp