GT vs MI: गुजरात बनाम मुंबई मैच में जोफ्रा आर्चर के ना खेलने पर फैंस ने कुछ इस तरह दी प्रतिक्रियाएं  - क्रिकट्रैकर हिंदी

GT vs MI: गुजरात बनाम मुंबई मैच में जोफ्रा आर्चर के ना खेलने पर फैंस ने कुछ इस तरह दी प्रतिक्रियाएं 

आईपीएल के जारी सीजन में खेले गए दो मैचों में सिर्फ 1 विकेट ले पाएं हैं आर्चर

Jofra Archer MI (Image Credit- Twitter)
Jofra Archer MI (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, GT vs MI: आईपीएल के जारी सीजन में आज 25 अप्रैल, मंगलवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होने जा रहा है। बता दें कि लीग के 35वें मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ती हुई नजर आने वाली है।

तो वहीं आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साथ ही इस मैच में एक बार फिर टीम के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर नहीं खेल रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

आर्चर को किया था मुंबई ने भारी-भरकम राशि में रिटेन

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 की हुई नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर रिटेन किया था, लेकिन वह अब तक आईपीएल के जारी सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

सबसे पहले जोफ्रा आर्चर 2 अप्रैल 2023 को राॅयल चैलैंजर्स बैंगलोर और उसके बाद 22 अप्रैल को पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच ही खेलते हुए नजर आए हैं। तो वहीं वह एक बार फिर आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में जब वह लगातार मैच नहीं खेल पाए रहे हैं तो उन्हें इतनी भारी-भरकम राशि देकर रिटेन करने की क्या जरूरत थी।

खैर, टाॅस के समय रोहित शर्मा ने जोफ्रा आर्चर के ना खेलने को लेकर कहा था कि उनका स्वास्थ्य टीम नहीं हैं। इस वजह से वह आज के मैच में नहीं खेलेंगे, आर्चर की जगह राइली मेरिडिथ को मौका दिया जा रहा है। अब देखने लायक बात होगी कि जोफ्रा आर्चक की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस के खिलाफ किस प्रकार का प्रदर्शन करती है।

देंखे जोफ्रा आर्चर के ना खेलने पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/vaderakash/status/1650862972233998336?s=20

close whatsapp