IND vs AUS: जडेजा और अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को किया निस्तेनाबूत, जीत के लिए 115 रनों की जरूरत  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: जडेजा और अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को किया निस्तेनाबूत, जीत के लिए 115 रनों की जरूरत 

अश्विन और जडेजा ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को निपटा दिया है।

Team India (Image Credit- Twitter)
Team India (Image Credit- Twitter)

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। बता दें कि आज 19 फरवरी को भारत की स्पिन जोड़ी रविंद्र जडेजा और रवि अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 113 रनों पर ढेर कर दिया है।

दूसरी तरफ अब भारत को दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के लिए 115 रनों की जरूरत है। टीम इंडिया ने इस मैच में अपनी जीत की ओर कदम बढ़ा दिए है। तो वहीं रोहित एंड कंपनी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद ट्विटर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं आपको खेल के तीसरे दिन के बारे में बताएं तो दूसरे दिन पर 61 रन 1 विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने आगे खेलना शुरू किया था कि भारत की स्पिन गेंदबाजी के आगे पूरी टीम ने सिर्फ 113 रनों पर घुटने टेक दिए हैं। भारत की तरफ से अश्विन ने 7 तो जडेजा ने 3 विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने 43 और मार्नस लाबुशेन ने 35 रन का योगदान दिया। दूसरी तरफ इसके बाद बाद कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, 9 बल्लेबाज तो दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। साथ ही इस दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के लिए भारत को 115 रनों की जरूरत है।

देंखे फैंस ने ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में आउट होने के बाद किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/Shubham0000077/status/1627181300674338822?s=20

close whatsapp