IND vs BAN: बांग्लादेशी गेंदबाजों को ऋषभ पंत ने दिन में दिखा दिए तारे, शतक से चूकने के बाद पढ़े फैंस के रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: बांग्लादेशी गेंदबाजों को ऋषभ पंत ने दिन में दिखा दिए तारे, शतक से चूकने के बाद पढ़े फैंस के रिएक्शन

पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाने से चूक गए हैं।

Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)
Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)

भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय दूसरा टेस्ट मैच में शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है और इस मैच के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तूफानी शतक जड़ने से चूक गए है। हालांकि पंत की तेज पारी के बाद फैंस मजेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि मैच में पंत ने 105 गेंदो में 93 रनों की तेज पारी खेली है। पंत ने इस पारी के दौरान सात चौके और पांच छक्के लगाए हैं। वहीं मैच में पंत उस समय बल्लेबाजी करने आए जब टीम इंडिया 94 रनों पर 4 विकेट गिए गए थे। इसके बाद पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पांचवे विकेट लिए 159 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

पंत अपनी इस पारी के दौरान मैदान के चारों ओर शाॅट खेलते हुए नजर आए और बांग्लादेशी गेंदबाजों को दिन तारे दिखा दिए, कोई भी बांग्लादेशी गेंदबाज पंत के ऊपर शिकंजा नहीं कस पाया और पंत अपनी मन मर्जी के मुताबिक मैदान के चारों ओर खेलते हुए शाॅट नजर आए।

टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश पर बढ़त लेली है

मैच के दूसरे दिन भारत ने 19 रनों से आगे बल्लेबाजी करना शुरू किया और टीम इंडिया को पहला झटका 27 रनों पर कप्तान केएल राहुल के रूप में लगा, राहुल मैच में 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल भी 20 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली भी बड़ी पारी खेलने नाकाम रहे, वह 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा भी 24 रन बनाकर जल्दी आउट हुए।

खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 72 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए है और क्रीज पर इस समय रवि अश्विन 4 और श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 42 रनों की बढ़त बना ली है।

देखें फैंस ने पंत की इस पारी पर कैसे दिए रिएक्शन

https://twitter.com/IndianC92173107/status/1606223183539015680?s=20&t=WamimnlK3HEZeJvGYDu9hA

close whatsapp