ट्विटर प्रतिक्रियाएं: एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित और गिल की शतकीय साझेदारी पर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित और गिल की शतकीय साझेदारी पर 

रोहित और गिल ने खेली अर्धशतकीय पारियां

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी एशिया कप 2023 में सुपर फोर का तीसरा मैच आज 10 सिंतबर को दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम को टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है।

लेकिन दूसरी ओर, भारत की ओर से ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरूआत दी है। बता दें कि दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है, जिसपर फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि गिल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 16.3 ओवर में 121 रनों की साझेदारी कर, टीम इंडिया को मजबूत शुरूआत दी है। तो वहीं खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

दूसरी ओर, इस वक्त क्रीज पर 21 ओवर बाद विराट कोहली 6 और केएल राहुल 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं अब तक पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और शादाब खान एक-एक विकेट निकाल चुके हैं।

देखें फैंस ने सोशल मीडिया पर गिल और रोहित की इस पार्टनरशिप पर किस प्रकार दिए रिएक्शन

https://twitter.com/izishan7/status/1700820909236596761?s=20

close whatsapp