ट्विटर प्रतिक्रियाएं: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद 

रोहित शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज 22 मार्च, बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और भारत के सामने जीत के लिए 270 रनों का टारगेट रखा है।

तो वहीं जब मेन इन ब्लू इस टारगेट का पीछा करने उतरे तो कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर फेल साबित हुए हैं। बता दें कि मैच में हिटमैन रोहित एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 30 रन पर आउट हो गए हैं। दूसरी तरफ रोहित के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि पहले मैच में 13 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा एक बार फिर फेल हो गए हैं और 30 रन बनाकर सीन एबाॅट की गेंद पर मिचेल स्टार्क की कैच दे बैठे।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच, ऑस्ट्रेलिया की पारी का हाल:

बता दें कि एमए चिदंबरम स्टेडियम की स्लो पिच पर कप्तान स्टीव स्मिथ ने बड़ी ही चतुराई भरा निर्णय लेते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 269 रन बनाए।

गौरतलब है कि मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 47 रन मिचेल मार्श ने बनाए तो वहीं एलेक्स कैरी ने 38 और ट्रैविस हेड ने 33 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ भारत की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप यादव व हार्दिक पांड्या ने 3-3 विकेट लिए तो अक्षर पटेल व मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से मिले 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 17 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 8 और विराट कोहली 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

देंखे रोहित शर्मा के आउट होने के बाद फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/naive_shrewd/status/1638539904950104065?s=20

https://twitter.com/mufaddal_vodra/status/1638539876021985280?s=20

close whatsapp