IND vs NZ: 'शानदार शुभमन'- पहले वनडे में शतक लगाते ही फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: ‘शानदार शुभमन’- पहले वनडे में शतक लगाते ही फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

शुभमन गिल ने अपना शतक 87 गेंदों में पूरा किया है।

Shubman Gill (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter)

श्रीलंका का टी-20 और वनडे में सफाया करने के बाद टीम इंडिया अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सामना कर रही है। बता दें कि भारत और न्यूलीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज 18 जनवरी को राजीव गांधी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है।

बता दें कि मैच में भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का तीसरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया है। मैच में गिल ने  87 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, अपनी शतकीय पारी के दौरान गिल ने 14 चौके और 2 छक्के लगाए।

गिल ने टीम इंडिया को संभाला

इससे पहले टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के उतरी भारतीय टीम के लिए शुरूआत शानदार रही। ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। हालांकि एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा को 34 रन की शुरूआत मिली, लेकिन वे अपनी इस पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। रोहित को ब्लेयर टिकनर ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद प्रचंड फाॅर्म में चल रहे विराट कोहली आज कमाल नहीं दिखा सके और 8 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। इसके अलावा इशान किशन ने 5 और सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 30 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। तो वहीं गिल के साथ इस समय हरफनमौला हार्दिक पांड्या 2 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

देंखे फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

close whatsapp