RR vs RCB: राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ कोहली ने खेली 'विराट' पारी तो फैंस ने कुछ इस प्रकार दिए रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR vs RCB: राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ कोहली ने खेली ‘विराट’ पारी तो फैंस ने कुछ इस प्रकार दिए रिएक्शन

राजस्थान ने टाॅस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी 17वें सीजन का 19वां मैच आज 6 अप्रैल को जयपुर से सवाई मानसिंह स्टेडियम में, राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RR vs RCB) के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में राजस्थान ने टाॅस जीतकर, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए, फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार पारी खेली है। साथ ही कोहली की इस पारी पर फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। मुकाबले में कोहली ने राजस्थान के खिलाफ 72 गेंदों में 113 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए हैं।

आरसीबी ने राजस्थान राॅयल्स के सामने जीत के लिए रखा 184 रनों का लक्ष्य

दूसरी ओर, आपको मैच की पहली पारी के बारे में बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में आरसीबी ने 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए हैं।

इससे पहले आरसीबी के लिए सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 125 रनों का साझेदारी कर, शानदार शुरूआत की। कोहली की नाबाद 113* रनों की पारी के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 44 रन बनाए। तो वहीं सौरव चौहान ने 9 रनों का योगदान दिया और अंत में कैमरन ग्रीन 5* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्पिनर युजवेंद्र चहल को सर्वाधिक 2 विकेट मिले। इसके अलावा नांद्रे बर्गर को 1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या राजस्थान आरसीबी से मिले 184 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?

देखें विराट कोहली की पारी पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/Amrutthhh/status/1776632464049381660

https://twitter.com/thalapathy96196/status/1776632393358819646

close whatsapp