SRH ने नहीं किया राशिद खान को रिटेन तो सोशल मीडिया पर आई कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया
राशिद खान आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं।
अद्यतन - नवम्बर 30, 2021 10:19 अपराह्न

30 नवंबर की शाम को आईपीएल के सभी फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। मौजूदा आठ टीमों ने अपने सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को टीम में रखा है। लेकिन इस बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो टीम में अपनी जगह नहीं बना सके हैं। इसी सूची में सबसे पहला नाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की तरफ से राशिद खान का आया है।
हैदराबाद ने अगले आईपीएल सीजन के लिए केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक को रिटेन किया है। लेकिन सभी फैंस को उम्मीद थी कि विलियमसन के साथ-साथ हैदराबाद टी-20 के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक राशिद खान को भी अपने टीम में रखेगी। लेकिन SRH इस सीजन किसी और ही रणनीति के साथ सामने आई है और उन्होंने राशिद खान को रिटेन नहीं करके सभी को हैरान किया है।
राशिद खान हैदराबाद के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्होंने अपने दम पर कई कम स्कोर वाले मुकाबले में अपनी टीम को जीत ही दिलाई है। साथ ही कई मौकों पर खान ने बल्ले के साथ भी योगदान दिया है। बल्लेबाज और गेंदबाज होने के साथ-साथ राशिद एक उम्दा फिल्डर भी हैं।
क्या कहते हैं राशिद के आईपीएल के आंकड़े
आईपीएल इतिहास में राशिद खान ने अब तक कुल 76 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान 6.33 की बेहद किफायती इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 93 विकेट झटके हैं। वहीं अगर उनके बल्लेबाजी आंकड़े की बात करें तो इस दौरान उन्होंने 137 की बढ़िया स्ट्राइक रेट से 222 रन भी बनाए हैं। 2016 में जब SRH की टीम ने खिताब अपने नाम किया था, उसमे राशिद खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
हैदराबाद के बाद किस टीम में शामिल हो सकते हैं राशिद
ये बात तय है कि हैदराबाद से बाहर जाने के बाद वह अधिक देर तक खाली नहीं रहेंगे। माना जा रहा है कि अहमदाबाद या लखनऊ जैसी नई फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन से पहले ही उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लेगी। अब देखने वाली बात ये होगी की आगामी सीजन में वह अपने गेंद से किस टीम का भाग्य बदलते हैं।
राशिद खान को रिटेन नहीं किए जाने पार सोशल मीडिया पर आई कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया:
Still unable to get over the fact that SRH have let Rashid Khan go to auction 🤦🏻♂️🤦🏻♂️ Shame @SunRisers Worst management ever. If RCB letting go KL Rahul was hard to comprehend, this one is impossible.
— Jayesh (@jayeshp01) November 30, 2021
The decision to drop @rashidkhan_19 sounds very absurd @SunRisers !
— Vishnu Chandran R. (@vishnu1988) November 30, 2021
•T20 Player Of The Decade – Rashid Khan.
•Player Of The Tournament in ICC T20 World Cup 2021 – David Warner.
•Most runs Scorer in IPL in last 4 years – KL Rahul.#IPL2022Retention #IPLAuction2022 #IPL2022— Er. Deepak Raut (@DeepakRaut_07) November 30, 2021
Sunrisers will be hurting — not because they couldn't hold back a lot of big names but because they've not managed to build a trust in the team… and that's evident with Warner and Rashid Khan's exit. A good team is one where you have more options to retain than to let go.
— KSR (@KShriniwasRao) November 30, 2021
Vijay shankar n Manish Pandey shldve been given another chance man ☹️ Who is Rashid Khan btw?
— Rithwik Uppalluri (@RithwikU08) November 30, 2021
https://twitter.com/Sportscasmm/status/1465708471811149829
https://twitter.com/smileandraja/status/1465695398152990734
SRH owners after releasing David Warner & Rashid Khan #IPL2022Retention #IPLAuction pic.twitter.com/erYPgtg0XL
— Rishabh (@Pun_Intended___) November 30, 2021
https://twitter.com/ashutosh_sri8/status/1465380181363736581
You CANNOT let go Rashid Khan. What a mess up by SRH. And looks like two new teams will grab him for sure. #IPLretention
— Prahalad (@prahaladkobla) November 30, 2021
https://twitter.com/Adi_Raiker/status/1465719171015053316
https://twitter.com/iGourav9/status/1465719045114581002
Rashid, K L Rahul, Chahal & Warner might not make it to the auctions. #IPLretention
— Aakash Chopra (@cricketaakash) November 30, 2021
The worst retention is IPL retaining SRH as a side.#IPLretention
— Aditya Srivastav (@imaditya_s) November 30, 2021
SRH what have you done to yourself? #IPLretention
— Raj Nathwani🇮🇳 (@rajnatuu) November 30, 2021
https://twitter.com/oyyepandita/status/1465722159058227209
https://twitter.com/VenkatPadma4/status/1465721991449616385