क्या बात है! राजस्थान दिवस पर संजू की टीम ने सभी का दिल जीत लिया एक वीडियो से
राजस्थान रॉयल्स ने आज एक बेहद ही खास रील की है शेयर।
अद्यतन - मार्च 30, 2023 5:16 अपराह्न

साल 2022 की तरह इस साल भी राजस्थान रॉयल्स टीम काफी मजबूत नजर आ रही है, संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम हर खेमे में दमदार नजर आ रही है और फिर से हल्ला बोलने को तैयार है। लेकिन IPL से ठीक पहले राजस्थान टीम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार रहा था साल 2022
जी हां, संजू की कप्तानी वाली टीम यानी राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा था, जहां 2022 के सीजन में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था और टीम को गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस साल भी संजू की टीम स्टार खिलाड़ियों से लबरेज है और जीत के लिए तैयार है।
राजस्थान के रंग में छा गए रॉयल्स के खिलाड़ी
*राजस्थान रॉयल्स ने आज एक बेहद ही खास रील की है शेयर।
*30 मार्च यानी की आज मनाया जा रहा है राजस्थान दिवस।
*इस मौके पर टीम के खिलाड़ियों ने पहना राजस्थानी साफा।
*रील में खिलाड़ियों को राजस्थानी लुक देने की गई पूरी कोशिश।
टीम के खिलाड़ियों का खास वीडियो राजस्थान दिवस पर
खास तैयारी करने में लगे हैं कप्तान संजू इस बार
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम IPL 2023 के लिए
संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट