केविन पीटरसन ने MS Dhoni को लेकर बड़ा बयान, कहा- वह अभी काफी फिट हैं इसलिए उन्हें और खेलना चाहिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

केविन पीटरसन ने MS Dhoni को लेकर बड़ा बयान, कहा- वह अभी काफी फिट हैं इसलिए उन्हें और खेलना चाहिए

केविन पीटरसन ने कहा कि, उन्हें प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है उन्हें बस MS Dhoni बने रहने की जरूरत है।

MS Dhoni And Kevin Pietersen (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Kevin Pietersen (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में CSK बढ़िया परफॉर्म कर टॉप 2 में अपनी जगह बनाई हुई है। वहीं धोनी को लेकर ऐसी खबरें भी आ रही है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा। वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने धोनी को लेकर अपनी राय दी है।

हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने भी धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका मानना है कि धोनी को आगे भी आईपीएल खेलते रहना चाहिए क्योंकि वह अभी फिट हैं और इम्पैक्ट प्लेयर नियम के आ जाने के बाद से उनके लिए चीजें आसान हो सकती हैं।

धोनी अगले सीजन में भी खेलते हुए दिख सकते हैं- केविन पीटरसन 

बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए केविन पीटरसन ने कहा कि, मुझे लगता है हर कोई चाहता है कि धोनी खेलना जारी रखें। इम्पैक्ट प्लेयर रूल आ जानें से वह आगे भी आईपीएल खेलना जारी रख सकते हैं। यह एक ऐसा टूर्नामेंट हैं जिसमें उन्हें खेलने की जरूरत है। वह अपनी बॉडी को आराम दे सकते हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अगर उनके (धोनी) घुटने में कुछ तकलीफ है तो वह अगले कुछ महीनें में इससे उभरने की कोशिश कर सकते हैं। वह एक फिट खिलाड़ी हैं और साथ ही वह एथलीट भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया है।

केविन पीटरसन ने कहा कि, फैंस से जो प्यार उन्हें मिल रहा है उन्हें यह पसंद आना चाहिए? वह किसी दबाव में नहीं है। उन्हें प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है उन्हें बस MS Dhoni बने रहने की जरूरत है। आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है और अब टीम की नजरें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर है।

close whatsapp