Team India के ड्रेसिंग रूम में हुई गब्बर की एंट्री, जिसके बाद उन्होंने पटेल को पहनाया मेडल

Team India के ड्रेसिंग रूम में हुई गब्बर की एंट्री, जिसके बाद उन्होंने पटेल को पहनाया मेडल

Team India के सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया गया है।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में Team India के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग की थी, इस दौरान गजब के कैच आउट और रन आउट देखने को मिले थे। साथ ही इस मैच के बाद शानदार फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को खास मेडल दिया गया, ऐसे में इस बार ये मेडल एक खास शख्स ने दिया है।

Team India के ड्रेसिंग रूम में गब्बर ने किया मेडल देने का काम

Team India के सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम का एक खास वीडियो शेयर किया गया है, वीडियो की शुरूआत में फील्डिंग कोच से मजाक करते हुए नजर आए हिटमैन। उसके बाद टीम की फील्डिंग को लेकर कोच टी दिलीप ने सभी की तारीफ की, साथ ही बताया कि फील्डिंग के लिए मेडल जीतने की रेस में जडेजा, अक्षर और श्रेयस अय्यर थे। जिसके बाद स्टाइलिश अंदाज  से शिखर धवन ने ड्रेसिंग रूम में एंट्री ली, साथ ही धवन ने बेस्ट फील्डर का मेडल अक्षर पटेल को पहनाया। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के बाद ये मेडल केएल राहुल ने अपने नाम किया था और ये मेडल उनको सर जडेजा ने पहनाया था।

इस दौरान क्या बोले शिखर घवन?

दूसरी ओर जैसे ही शिखर धवन की ड्रेसिंग रूम में एंट्री हुई थी, उन्हें देख टीम इंडिया के खिलाड़ी हद से ज्यादा खुश हो गए। इस दौरान धवन ने विराट से लेकर श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की, साथ ही शिखर ने शुभमन के लिए भी काफी खुश बोला और Support Staff की भी तारीफ की।

आप भी देखो Team India का ये खास वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

विराट कोहली ने अपने गेम को लेकर खुलकर बात की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

लंबा आराम मिला है Team India के खिलाड़ियों को अब

*चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में Team India खेल चुकी है अभी तक अपने 2 ग्रुप मैच।
*ऐसे में अब लंबे गैप के बाद भारतीय टीम को खेलना है ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला।
*जहां टीम इंडिया अपना ये मैच 2 मार्च के दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी।
*साथ ही कीवी टीम भी इस समय शानदार लय में क्रिकेट खेल रही है टूर्नामेंट में।

close whatsapp