टीम इंडिया से नहीं मिल रहा मौका, तो Shardul Thakur ने विदेशी टीम से खेलने का लिया फैसला
Shardul Thakur से जुड़ी नई अपडेट आई है सामने।
अद्यतन - फरवरी 18, 2025 6:25 अपराह्न

घरेलू क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट में Shardul Thakur एक सफल ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं, वहीं हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए शतक भी ठोका था। इस बीच शार्दुल को लेकर एक नई अपडेट आई है, जो उनके फैन्स को काफी ज्यादा खुश कर देगी।
लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं Shardul Thakur
जी हां, Shardul Thakur काफी लंबे से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, साथ ही उन्होंने साल 2024 में एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था। ऐसे में शार्दुल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच और वनडे मैच साल 2023 में खेला था, वहीं भारतीय टीम से वो अपना आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेलने उतरे थे। इस बीच ऑलराउंडर ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है।
Shardul Thakur अब विदेशी टीम से क्रिकेट खेलेंगे
*ऑलराउंडर खिलाड़ी Shardul Thakur से जुड़ी नई अपडेट आई है सामने।
*Essex टीम के लिए शार्दुल County Championship 2025 में खेलते नजर आएंगे।
*जहां ऑलराउंडर की Essex टीम के साथ 7 County मैचों की हुई डील हुई है।
*शार्दुल ने कहा कि-Essex टीम में शामिल होने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।
आप भी देखो Shardul Thakur से जुड़ा ये पोस्ट
एक नजर डालते हैं ऑलराउंडर से जुड़ी इस रील वीडियो पर भी
बड़ा झटका लगा था IPL मेगा ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर को
दूसरी ओर इस बार IPL के मेगा ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों को किसी ने भी नहीं खरीदा था, जहां इस लिस्ट में टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेल चुके शार्दुल ठाकुर का नाम भी था। ऐसे में शार्दुल को Unsold देख हर कोई हैरान था, वैसे ये ऑलराउंडर कई प्रमुख टीमों का हिस्सा रहा है इस लीग में। ठाकुर के अलावा इस बार सरफराज खान, शॉ और मयंक अग्रवाल को भी किसी ने नहीं खरीदा था। वहीं इस बार IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है, जहां लीग का पहला मैच 2024 का खिताब जीतने वाली KKR टीम का होगा और इस मैच में KKR टीम के सामने RCB क चुनौती होगी।