अगले आईपीएल सीजन में सीएसके को चैंपियन बनाकर ही दम लेंगे एमएस धोनी!
आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आए थे महेंद्र सिंह धोनी।
अद्यतन - Jun 10, 2022 1:39 pm

महेंद्र सिंह धोनी यह सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखों फैंस के लिए यह इमोशन है। इस नाम को सुनते ही लाखों करोड़ों फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। यही वजह है कि साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी धोनी की फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती हुई नजर आ रही है।
हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2022 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की करते हुए नजर आए थे। हालांकि इस सीजन उनकी टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन फिर भी उनकी टीम को फैंस ने पूरे सीजन सपोर्ट दिया। इस बीच आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद एक बार फिर एमएस धोनी सुर्खियों में आ गए हैं और इसके पीछे की वजह भी बेहद खास है।
दरअसल पिछले एक दो दिनों से एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी जमकर ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर फैंस तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। जिस लगन के साथ माही इस वीडियो में कसरत कर रहे हैं, उसे देखने के बाद कई फैंस का मानना है कि वो फिटनेस के मामले में कई विराट कोहली और कई युवा खिलाड़ियों को मात दे सकते हैं।
यहां देखिए एमएस धोनी का वो वीडियो
आईपीएल 2022 में धोनी ने बल्ले से किया था शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2022 में भले ही माही की सुपर किंग्स कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हो लेकिन फैंस को उनके बल्ले से कुछ आकर्षक पारियां देखने को मिली थी। आईपीएल 2022 में एमएस धोनी ने कुल 14 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 33.14 की औसत और 123.40 की स्ट्राइक रेट से कुल 232 रन बनाए थे।
वहीं उनके टीम की प्रदर्शन की बात करें तो चेन्नई 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर थी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अगले सीजन में एमएस धोनी की टीम किस तरह से वापसी करती है।