रिचर्ड कैटलब्रो Richard Kettleborough

10 साल से एक अंपायर ने नहीं जीतने दिया टीम इंडिया को ICC खिताब, गजब की मनहूसियत लेकर आता है मैदान पर अपने साथ

रिचर्ड कैटलब्रो की मौजूदगी में टीम इंडिया को ICC नॉकआउट मैचों में मिली है हार।

CT Final 2017 (Photo Source: Getty Images)
CT Final 2017 (Photo Source: Getty Images)

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। अब टीम की नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर है, जो उन्हें 15 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया और उनके फैंस अब यही चाहेंगे कि वे यहां से दो और मुकाबले जीतकर ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म करें।

हालांकि वर्ल्ड कप को अपने नाम करने के लिए टीम इंडिया को अच्छे खेल के साथ-साथ किस्मत का भी साथ चाहिए होगा। क्योंकि पिछले कुछ ICC टूर्नामेंट्स में जब भी टीम इंडिया ने नॉक आउट मुकाबले खेले हैं वहां कहीं न कहीं एक अंपायर ऐसे रहे हैं जिनकी मौजूदगी में भारतीय टीम को हार मिली है। अब आप सभी के मन में भी यह सवाल आया होगा कि आखिर कौन हैं वो अंपायर?

दरअसल वो अंपायर कोई और नहीं रिचर्ड कैटलब्रो (Richard Kettleborough) हैं। रिचर्ड कैटलब्रो काफी फेमस अम्पायर हैं। वह इंग्लैंड के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेल चुके हैं। अंपायर‍िंग कर‍ियर की बात करें तो उन्होंने 112 टेस्ट मैचों में टीवी अंपायर और मैदानी अंपायर‍िंग की भूम‍िका न‍िभाई है। जबकि उन्होंने 155 वनडे मैचों में अंपायर‍िंग और टीवी अंपायर की भूमिका न‍िभाई है। वहीं 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी अंपायर‍िंग कर चुके हैं। हालांकि एक अच्छी बात ये है कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच में ये अंपायर किसी भूमिका में नहीं रहेंगे।

दरअसल रिचर्ड कैटलब्रो पिछले कुछ आईसीसी इवेंट्स में जब भी भारत के मैच में अंपायर बने हैं, तब टीम इंडिया के साथ कुछ ना कुछ अनहोनी हुई है। फिर चाहे वो टी-20 वर्ल्ड कप 2021 हो या फिर साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल, जहां महेंद्र सिंह धोनी रनआउट हुए थे।

वहीं, रिचर्ड कैटलब्रो भारत के लिए कई मैचों में अनलकी साबित हुए हैं। इनमें 2014 टी-20 वर्ल्ड कप, 2015 वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप 2016, 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले भी शामिल हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि इन सभी मैचों में अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो (Richard Kettleborough) किस भूमिका में थे।

1) भारत बनाम श्रीलंका (टी-20 वर्ल्ड कप 2014, फाइनल)

World Cup 2014 (Photo Source: Getty Images)
World Cup 2014 (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2014 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मैच में अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो ऑन फिल्ड अंपायर की भूमिका में थे। उनके साथ दूसरे ऑन फिल्ड अंपायर इयान गुल्ड थे। उस फाइनल मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp