बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा, "अब आगे जो भी करना होगा, वह बीसीबी ही करेगा। हम हमेशा नईम और दूसरे क्रिकेटरों के साथ हैं।"

Nayeem Hasan (image via getty)
Nayeem Hasan (image via getty)

नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, सस्पेंड किए गए अधिकारियों में सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद शफीकुल इस्लाम भुइयां, कॉन्स्टेबल मोहम्मद रासेल चौधरी और पुलिस ऑपरेशन्स मैनेजमेंट के एक कॉन्स्टेबल शामिल हैं, जिनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, ‘द डेली स्टार’ से बात करते हुए नईम ने कहा, “जब मुझे सीएनजी में बिठाया गया, तो मैं बहुत डरा हुआ था। अगर वहां 100 से 120 समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद नहीं होते, तो यह घटना कुछ और ही हो सकती थी। मैं खास तौर पर उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जब पुलिस मुझे खुलशी पुलिस स्टेशन ले गई, तो मैंने उनसे गुहार लगाई। उस रात लालखान बाजार से समर्थक भी मेरे साथ पुलिस स्टेशन आए थे।”

बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा, “अब आगे जो भी करना होगा, वह बीसीबी ही करेगा। हम हमेशा नईम और दूसरे क्रिकेटरों के साथ हैं।”

बांग्लादेश के क्रिकेटर नईम हसन ने आरोप लगाया है

बांग्लादेश के क्रिकेटर नईम हसन ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार (12 जून) रात ढाका से घर लौटते समय चटगांव में पुलिसवालों ने उन पर हमला किया। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, नईम ढाका एयरपोर्ट से आने के बाद लालखान बाजार इलाके के पास एक ऑटो-रिक्शा में सफर कर रहे थे।

नईम ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने ऑटो-रिक्शा रोका और उसके साथ बुरा बर्ताव किया। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने उनका गला पकड़ा और उसे दूसरे ऑटो-रिक्शा में पुलिस स्टेशन ले जाने की कोशिश की। आस-पास खड़े लोगों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि नईम बांग्लादेश का इंटरनेशनल क्रिकेटर है, लेकिन उसने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

बीसीबी की मीडिया रिलीज के अनुसार, बोर्ड खिलाड़ी के साथ किए गए अस्वीकार्य और अनुचित व्यवहार की कड़ी निंदा करता है और इस मामले को बहुत गंभीरता से लेता है। किसी राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार बेहद खेदजनक है और इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

close whatsapp