Rajat Patidar बनेंगे टीम इंडिया के अगले 'Virat Kohli' ये 3 पॉइंट्स दे रहे हैं इस बात की गवाही - क्रिकट्रैकर हिंदी

Rajat Patidar बनेंगे टीम इंडिया के अगले ‘Virat Kohli’ ये 3 पॉइंट्स दे रहे हैं इस बात की गवाही

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में रजत पाटीदार ने भारत के लिए डेब्यू किया।

Rajat Patidar (Photo Source: Getty Images)
Rajat Patidar (Photo Source: Getty Images)

Three reasons why Rajat Patidar could be the next big thing in Indian cricket: भारत और इंग्लैंड के बीच इस वक्त पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच भारत ने 28 रनों से हारा था। दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी। दूसरे टेस्ट मैच में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया है।

विराट कोहली ने पर्सनल कारणों के चलते पहले दो टेस्ट मैचों से नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को विराट कोहली का रिप्लेसमेंट चुना गया था। पहले टेस्ट मैच के प्लेइंग 11 में रजत पाटीदार को जगह नहीं मिली थी। लेकिन फिर केएल राहुल के दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होने के बाद रजत पाटीदार की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई।

रजत पाटीदार ने डेब्यू करते हुए पहली पारी में आक्रमकता दिखाई। रजत पाटीदार ने 72 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली। आज इस ऑर्टिकल में हम आपको वो तीन कारण बताएंगे जिसके चलते रजत पाटीदार भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम बनाने का दम रखते हैं।

three reasons why Rajat Patidar could be the next big thing in Indian cricket- जानिए वो 3 कारण जिसके चलते भारत के अगले क्रिकेट सुपरस्टार बनेंगे रजत पाटीदार

3. शांति और धैर्य के साथ करते हैं बल्लेबाजी

Rajat Patidar (Photo Source: X/Twitter)
Rajat Patidar (Photo Source: X/Twitter)

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने 30 की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। अपनी बारी आने के लिए रजत पाटीदार को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा है। रजत पाटीदार स्पिन और पेस दोनों को ही बखूबी खेलते हैं। रजत अच्छे से जानते हैं कि रिलैक्सिंग क्रिकेट खेलकर ही सफलता तक पहुंचा जाता है।

रजत पाटीदार जानते हैं कि कब आक्रमक शॉट खेलना है कब स्ट्राइक रोटेट करना है। अगर रजत पाटीदार पूरे करियर के दौरान ऐसा कर पाने में सक्षम रहते हैं तो वह भारतीय क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp