टी20 वर्ल्ड कप 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों 9 जून को भारत पाकिस्तान को दे सकते हैं करारी शिकस्त - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों 9 जून को भारत पाकिस्तान को दे सकते हैं करारी शिकस्त

आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण आखिर क्यों 9 जून को होने वाले मैच में भारत पाकिस्तान को दे सकती है करारी शिकस्त।

2- रोहित शर्मा और ऋषभ पंत इस समय है ज़बरदस्त फ़ॉर्म में

Rishabh Pant (Photo Source: ICC/Insta)
Rishabh Pant (Photo Source: ICC/Insta)

भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान रोहित शर्मा और आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। ऋषभ पंत ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 36 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यही नहीं इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

ऋषभ पंत के अलावा रोहित शर्मा ने भी बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में और आयरलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेली थी। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। अब बस तमाम भारतीय फैंस ही दुआ कर रहे होंगे कि विराट कोहली भी अपनी लय जल्द से जल्द पकड़ ले। अगर विराट कोहली भी अपने जबरदस्त फॉर्म में वापस आ जाते हैं तो भारत को रोकना इस पूरे टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp