ब्रैड हॉग ने बांधे तिलक वर्मा के तारीफों के पुल, कहा- वो छुपे रुस्तम हैं

तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए किया शानदार प्रदर्शन।

Advertisement

Tilak Varma And Brad Hogg (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 69 रनों से हराया। बता दें टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने तीन विकेट खोकर 233 रन बनाए।

Advertisement
Advertisement

GT की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी शुभमन गिल ने की। उन्होंने 60 गेंदों का सामना कर 129 रन बनाए। जिसमें सात चौके और दस छक्के शामिल थे। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 171 रन बना सकी। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन और तिलक वर्मा ने की।

बता दें तिलक वर्मा ने 14 गेंदों का सामना कर 43 रनों की पारी खेली। जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 307. 14 रही। वहीं तिलक वर्मा की इस शानदार पारी की तारीफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए तिलक वर्मा के बारे में बात की।

तिलक वर्मा छुपे रुस्तम हैं- ब्रैड जेम 

दरअसल ब्रैड हॉग ने अपने सोशल मीडिया के जरिए तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें छुपा रुस्तम बताया। बता दें ब्रैड हॉग ने ट्वीट कर लिखा कि, गिल और SKY आज के मैच में बेहतरीन थे लेकिन तिलक वर्मा एक ऐसा नाम है जिसकी प्रशंसा की बहुत जरूरत है। दवाब में 14 गेंदों में 43 रन की पारी एक बेहतरीन गेंदबाज के खिलाफ खेलना कमाल का था। वो एक छुपे रुस्तम हैं।

बता दें तिलक वर्मा का परफॉरमेंस इस सीजन में काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने 11 पारियों में 343 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट की बात करें तो वह 164.11 की रही है और 42.87 की औसत से उन्होंने रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन एक अर्धशतक भी लगाया। वह मुंबई इंडियंस के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Advertisement