‘मुझे कभी भी मैसेज या काॅल कर सकते हो’- Asia Cup के लिए टीम इंडिया में चयन होने के बाद Rohit Sharma को लेकर Tilak Varma
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को बैक करते हुए बीसीसीआई ने एशिया कप 2023 के लिए चुना है।
अद्यतन - Aug 22, 2023 7:43 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा का एशिया कप 2023 के लिए चयन हो गया है। बता दें कि तिलक हाल के समय में ही अपने बल्लेबाजी से सेलेक्टर्स को प्रभावित करने में सफल रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें मार्की टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का हिस्सा का बनाया गया है।
तो वहीं एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बाद अब तिलक वर्मा ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। तिलक ने कहा है कि उनके करियर के दौरान उन्हें कप्तान रोहित शर्मा से बहुत सपोर्ट मिला है।
Tilak Varma ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि तिलक ने बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई एक वीडियो के माध्यम से कहा- मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं सीधे एशिया कप में डेब्यू करूंगा और वो भी वनडे टीम में। मैं हमेशा सपना देख रहा था कि मैं वनडे में भारत के लिए डेब्यू करूंगा। लेकिन मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है, एक महीने के भीतर एशिया कप के लिए बुलावा आया है। यह मेरे सपनों में से एक है और मैं इसके लिए तैयारी कर रहा हूं।
तिलक ने आगे रोहित को लेकर कहा- रोहित भाई ने हमेशा सपोर्ट किया है, जब मैं आईपीएल खेल रहा था तब भी। आईपीएल के शुरूआती समय में मैं थोड़ा घबराया हुआ था, तो वो मेरे पास आए और खेल के बारे में बात की और कहा हमेशा अपने खेल का आनंद लो और हमेशा फ्री फील करो। तुम जब भी बात करना चाहो तो मुझे भी कभी भी मैसेज या काॅल कर सकते हो। मैं आपके लिए मौजूद रहूंगा।
देखें ये वीडियो
🗣️🗣️ I want to do well and I'm pretty confident playing one day cricket.@TilakV9 describes his feelings after getting selected for #AsiaCup2023 👌👌 – By @RajalArora #TeamIndia pic.twitter.com/79A85QGcug
— BCCI (@BCCI) August 22, 2023
ये भी पढ़ें- SPL 2023: Jio Cinema सौराष्ट्र प्रीमियर लीग 2023 का लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर बनने के लिए तैयार