IPL 2024: रोहित भी MI के बल्लेबाजों के खराब फॉर्म से है निराश, तिलक का जैसे ही गिरा विकेट….

इस मैच में मुंबई दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

Advertisement

Tilak Varma (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के 20वें में मुकाबले में शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन टीम इस समय काफी खराब स्थिति में है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा का विकेट दिल्ली टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज खलील अहमद ने झटका। खलील अहमद की गेंद पर तिलक वर्मा बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर बैकवर्ड प्वाइंट की ओर गई जहां अक्षर पटेल ने काफी अच्छा कैच पकड़ा।

जैसे ही तिलक वर्मा आउट हुए मुंबई इंडियंस के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को ड्रेसिंग रूम में काफी निराश होते हुए देखा गया। रोहित शर्मा इस बात से काफी निराश थे कि उन्होंने अपनी टीम को इतनी अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन उसके बावजूद वो इस मैच में अभी तक अपनी पकड़ नहीं बना पाए हैं।

DC ने MI के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मैच में काफी अच्छी शुरुआत की थी और पावरप्ले में बिना विकेट खोए 75 रन बनाए थे। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए DC के खिलाफ 27 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रनों की विस्फोटक पारी खेली। रोहित शर्मा ने दिल्ली टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

रोहित शर्मा के अलावा सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 23 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 42 रनों की तूफानी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव दिल्ली टीम के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। अगर मुंबई इंडियंस को यह मैच जीतना है तो उन्हें दिल्ली के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

Advertisement