आईपीएल 2024 से पहले भक्ति में लीन हुए तिलक वर्मा; MI स्टार ने परिवार के साथ किए तिरुपति मंदिर के दर्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2024 से पहले भक्ति में लीन हुए तिलक वर्मा; MI स्टार ने परिवार के साथ किए तिरुपति मंदिर के दर्शन

तिलक वर्मा T20I क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं।

Tilak Varma with his family. (Image Source: X)
Tilak Varma with his family. (Image Source: X)

भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) से पहले अपने परिवार के साथ तिरुपति मंदिर के दर्शन किए, और अब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने तिरुपति मंदिर का दौरा हैदराबाद क्रिकेट टीम को प्लेट रणजी ट्रॉफी में पहुंचाने के बाद किया, जहां उन्होंने फाइनल में मेघालय को हराकर अगले सीजन में एलीट रणजी ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई किया था।

आईपीएल 2024 से पहले भक्ति में लीन हुए Tilak Varma

आपको बता दें, युवा भारतीय बल्लेबाज ने जारी रणजी ट्रॉफी 2024 में हैदराबाद को लगातार चार जीत दिलाई, लेकिन वह अपनी घरेलू टीम को क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंचा पाए। तिलक वर्मा ने इस फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट में बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने पांच पारियों में 137.33 की औसत से 412 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

अब यह 21-वर्षीय बल्लेबाज आगामी आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) कैंप में शामिल होने से पहले अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा है। इस बीच, बाएं-हाथ के बल्लेबाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तिरुपति मंदिर के सामने सुंदर बैकग्राउंड के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में तिलक अपने पिता, मां और छोटे भाई के साथ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा: “मैं अपने प्रियजनों के साथ तिरूपति मंदिर में आशीर्वाद मांग रहा हूं।”

यहां देखिए वो पोस्ट

तिलक वर्मा का T20 करियर कुछ ऐसा है

हालांकि, तिलक वर्मा T20I क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले तीन T20I मैचों में 26, 0, और 29 का स्कोर किया हैं। बाएं हाथ का बल्लेबाज अब आगामी आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा और भारत की 2024 टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगा। यह आईसीसी टूर्नामेंट संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में इस साल जून में खेला जाना है।

आपको बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने हाल ही में कहा था कि उन्हें आईपीएल नीलामी 2022 में तिलक वर्मा की साइन करने से चूकने का बहुत अफसोस है। उन्होंने आईपीएल में MI के लिए तीन अर्धशतक लगाते हुए 25 पारियों में 144.53 की स्ट्राइक रेट से 740 रन बनाए हैं।

close whatsapp