CSK के CEO काशी विश्वनाथन का बड़ा खुलासा, कहा- धोनी ने फाइनल मुकाबले तक अपनी चोट को लेकर.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK के CEO काशी विश्वनाथन का बड़ा खुलासा, कहा- धोनी ने फाइनल मुकाबले तक अपनी चोट को लेकर….

काशी विश्वनाथन ने कहा कि, हमने उनसे कभी भी नहीं पूछा कि, क्या आप खेलना चाहते हैं या आप बाहर बैठना चाहते हैं?

Kasi Viswanathan And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Kasi Viswanathan And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार कप्तानी से पांचवी बार अपनी टीम को IPL ट्रॉफी जीताने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि इस सीजन में धोनी को घुटने की चोट के कारण काफी तकलीफ में देखा गया। वह रन भाग पाने में भी असमर्थ थे। लेकिन उन्होंने फाइनल मुकाबले के बाद ही घुटने की सर्जरी कराने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने किसी से भी इसे लेकर शिकायत नहीं की।

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए यह खुलासा किया कि, MSD ने कभी भी किसी से भी अपने घुटने के चोट को लेकर शिकायत नहीं की। साथ ही उन्होंने धोनी की रिटायरमेंट को लेकर भी बात की।

उस दृष्टिकोण से देखें तो आपको उनकी सराहना करनी होगी- काशी विश्वनाथन 

बता दें  ESPNcricinfo पर बातचीत करते हुए काशी विश्वनाथन ने कहा कि, हमने उनसे कभी भी नहीं पूछा कि, क्या आप खेलना चाहते हैं या आप बाहर बैठना चाहते हैं? अगर वह नहीं कर सकते, तो उन्होंने हमें सीधे बता दिया होता। दरअसल हम जानते थे कि उनके लिए खेलना एक संघर्ष था, लेकिन टीम के लिए उनका कमिटमेंट, उनका नेतृत्व और टीम को कैसे फायदा हो सकता है, यह हम सभी जानते हैं। उस दृष्टिकोण से देखें तो आपको उनकी सराहना करनी होगी।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, फाइनल मुकाबले तक, उन्होंने कभी भी अपने घुटने के बारे में किसी से भी शिकायत नहीं की। जबकि हर कोई जानता था और सबने उन्हें दौड़ते हुए संघर्ष करते देखा होगा लेकिन फिर भी उन्होंने एक बार भी इसे लेकर शिकायत नहीं की। फाइनल के बाद, उन्होंने कहा कि, ठीक है, मैं सर्जरी के लिए तैयार हूं। उनकी सर्जरी पूरी हो गई है, वह काफी खुश है और वह ठीक भी हो रहे हैं।

इसके साथ ही धोनी के रिटायरमेंट पर बात करते हुए काशी विश्वनाथन ने कहा कि, CSK मैनेजमेंट नहीं पूछेगी कि वह अगले सीजन में इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे या नहीं। वह इस बारे में फोन करके सबसे पहले CSK के ओनर श्री एन श्रीनिवासन को सूचित करेंगे, किसी और को नहीं।

close whatsapp