IPL 2023: कुछ इस खास अंदाज में मुंबई इंडियंस ने किया टिम डेविड का स्वागत, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: कुछ इस खास अंदाज में मुंबई इंडियंस ने किया टिम डेविड का स्वागत, वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 2 अप्रैल को खेलेगी।

Tim David (Photo Source: Twitter)
Tim David (Photo Source: Twitter)

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पूरे सीजन में 5 मुकाबले भी जीत नहीं पाई थी। टीम ने 14 में से 4 मुकाबले जीत कर पाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर जगह बनाई थी। लेकिन इस बार टीम शानदार वापसी कर छठी बार आईपीएल टाइटल जीतना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ चुके हैं। इस सीजन टिम डेविड अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वो मुंबई की जीत में बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसी बीच मुंबई इंडियंस के खेमे में टिम डेविड के वेलकम का धमाकेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

टिम डेविड ने पहनी मराठी पगड़ी फेटा

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी टिम डेविड टी-20 क्रिकेट में इस वक्त जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड को 8.25 करोड़ रूपए में खरीदा था। टिम डेविड ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार खेल दिखाते हुए 8 मैचों में 216.28 के स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि, टिम डेविड को मुंबई फ्रेंचाइजी कायरन पोलार्ड जैसा फिनिशर बनते हुए देखना चाहती है। शनिवार 25 मार्च को टिम डेविड मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ चुके हैं। टीम के साथ जुड़ते ही होटल में टिम डेविड का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। होटल में टिम डेविड को मराठी पगड़ी जिसे फेटा कहते हैं वह पहनाई गई। जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किया गया।

यहां देखें टिम डेविड के स्वागत का वो वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर में भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेला था। सीरीज के तीसरे मैच में टिम डेविड ने 25 गेंदो में अर्धशतकीय पारी खेल टीम को 186 के स्कोर तक पहुंचाया था। जिसके बाद टिम डेविड टी-20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड का हिस्सा बने। लेकिन वर्ल्ड कप में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

close whatsapp