‘करे खुद को शाबित’ शेन वार्न ने विराट कोहली को लेकर दिया चौंका देने वाला बयान
विराट कोहली के पास खुद को साबित करने का एक शानदार अवसर है।
अद्यतन - Jan 26, 2022 8:03 pm

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के खाते में अब तक 70 शतक हैं, लेकिन वह पिछले दो साल और दो महीने से शतक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कोहली अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं रहे। उन्हें पहले तो वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया और फिर उन्होंने खुद टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद ही भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी।
अब कोहली पर 71वें शतक के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने कहा है कि कोहली ने कप्तानी के बोझ तले भी शानदार प्रदर्शन किया है।
शेन वार्न ने आगे कहा कि कोहली अब भारत के कप्तान नहीं हैं और उनके पास एक बार फिर से धमाकेदार बल्लेबाजी करने का मौका है और लोगो को साबित करने का कि वह अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज क्यों हैं। उन्होंने कोहली की कप्तानी की भी जमकर तारीफ की है।
शेन वॉर्न को उम्मीद है कि विराट कोहली फिर से अपने फॉर्म में लौटेंगे
वार्न ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि एक चैंपियन खिलाड़ी के लिए खराब दौर से गुजरना सामान्य है। उन्हें यह भी उम्मीद है कि कोहली बल्ले के साथ अपना फॉर्म फिर से खोज लेंगे, क्योंकि उन पर अब कप्तानी का बोझ नहीं है और साबित करेंगे कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में क्यों दर्जा दिया गया है।
उन्होंने आगे ने कहा कि, “मैं भी बाकियों की तरह हैरान था जब कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी। कोहली भारत के लिए एक अद्भुत कप्तान रहे हैं (उन्होंने 68 में से 40 टेस्ट मैच बतौर कप्तान जीते)। उसने जो टीम के लिए किया वो आसान नहीं था। मुझे नहीं लगता कि कोहली के अलावा कोई भी खेल के सभी रूपों में लंबे समय तक भारत की कप्तानी कर सकता है और उच्च स्तर पर बल्लेबाजी भी कर सकता है।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि अब विराट कोहली के पास लय में वापस आने और खुद को और सभी को साबित करने का यह एक शानदार मौका है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज क्यों हैं। मैं आशा करता हूं कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करें और खेल के सभी प्रारूपों में फिर से शतक बनाना शुरू कर करें। कोहली ने हमेशा अपने साथियों को प्रेरित किया है। भारत ने क्रिकेट का एक शानदार ब्रांड खेला है और उम्मीद करते हैं कि यह जारी रहेगा।”