IPL 2022: हिटमैन रोहित शर्मा के नाम पर माइकल वॉन बटोरना चाहते हैं सस्ती सुर्खियां! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: हिटमैन रोहित शर्मा के नाम पर माइकल वॉन बटोरना चाहते हैं सस्ती सुर्खियां!

आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा का औसत 20 से नीचे रहा है।

Michael Vaughan and Rohit Sharma (Image Source: Getty Images/IPL/BCCI)
Michael Vaughan and Rohit Sharma (Image Source: Getty Images/IPL/BCCI)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा को क्रिकेट से ब्रेक लेकर थोड़ा आराम करने और दबाव कम करने की जरूरत है। कमेंटेटर ने यह भी कहा की अगर मुंबई इंडियंस (MI) जारी आईपीएल 2022 (IPL 20220) में कुछ और मैच हार जाती है, तो फिर कप्तान रोहित शर्मा को निश्चित ही क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए, जो कि उनके लिए इस समय बहुत जरूरी हैं।

आईपीएल (IPL) के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) का जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। मुंबई इंडियंस (MI) ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक खेले अपने सभी आठ मैच गवां चुकी हैं, और अंकतालिका में आखिरी स्थान पर विराजमान है।

माइकल वॉन बने रोहित शर्मा के सलाहकार

मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल (IPL) के इतिहास में पहली टीम बन गई हैं, जिसने लगातार आठ मैच गंवाए हैं, और इसके साथ ही टीम के प्लेऑफ में जाने के रास्ते भी बंद हो गए हैं। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कप्तान रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन से सभी निराश है, उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैचों में महज 153 रन बनाए हैं।

इस बीच, माइकल वॉन ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रोहित शर्मा के बतौर कप्तान और बल्लेबाज बुरे दौर और मुंबई इंडियंस (MI) के भयानक प्रदर्शन पर अपनी राय साझा की हैं।

माइकल वॉन ने क्रिकबज के हवाले से कहा: “यह इस साल सिर्फ मुंबई ऑपरेशन है, यह काम नहीं कर रहा है। मुंबई इंडियंस का अभियान जारी आईपीएल 2022 में अब एक ऐसे चरण में पहुंच गया है, जहां मुझे लगता है कि उन्हें अनुभव देने के लिए अधिक युवाओं को मौका देना उचित होगा ताकि वे एक या दो और शानदार युवा खिलाड़ियों का पता लगा सकें। और फिर यदि मुंबई एक और या दो मैच हार जाती हैं, तो मुझे ईमानदारी से लगता है कि रोहित शर्मा के लिए ब्रेक लेने का समय आ गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “रोहित को अब चैन की सांस लेने की जरुरत हैं। मात्र अपना समय लो। उन्होंने इतना ज्यादा क्रिकेट खेला हैं, इसलिए आपको सुनिश्चित करना होगा कि आप कब ब्रेक ले सकते हैं। अगर मुंबई एक-दो मैचों में एलिमिनेटर में जगह नहीं बना पाती है, जो पूरी तरह से असंभव है, तो शायद ब्रेक लेने का यहीं सही मौका है।”

 

 

close whatsapp