SS vs CSG आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का मैच?

TNPL 2023, Match 2, SS vs CSG Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा मैच 13 जून को सलेम स्पार्टन्स और चेपॉक सुपर गिल्लीज के बीच खेला जाएगा।

Chepauk Super Gillies (Photo Source: Twitter)
Chepauk Super Gillies (Photo Source: Twitter)

तमिलनाडु प्रीमियर लीग का सातवां सीजन 12 जून से शुरू हो चुका है। सीजन का पहला मैच कोवई किंग्स और और तिरूप्पुर तमिझंस के बीच खेला गया, कोवई किंग्स ने 70 रनों से जीत दर्ज सीजन का शानदार आगाज किया। सीजन का दूसरा मैच सलेम स्पार्टन्स और चेपॉक सुपर गिल्लीज के बीच 13 जून को एसएनआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। चेपॉक सुपर गिल्लीज पिछले सीजन कोवई किंग्स के साथ संयुक्त रूप से विजेता बनी थी। वहीं दूसरी ओर सलेम स्पार्टन्स ने पिछले सीजन आठवें स्थान पर जगह बनाई थी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच– सलेम स्पार्टन्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज

दिन और समय– 13 जून, शाम 7 बजे

जगह- एसएनआर क्रिकेट ग्राउंड, कोयंबटूर

लाइव स्ट्रीमिंग– स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड एप

(SS vs CSG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

एसएनआर स्पोर्ट्स क्रिकेट गाउंड की पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है वहीं बल्लेबाजी की दृष्टि से देखें तो बल्लेबाज भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा सफल होते हुए नजर आई है।

(SS vs CSG) सलेम स्पार्टन्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज फुल स्क्वॉड

सलेम स्पार्टन्स (Salem Spartans):

कौशिक गांधी (कप्तान), मुहम्मद अदनान खान, राजेंद्रान कार्तिकेयन, आरएस मोकित हरिहरन, एस अभिषेक, एस अरविंद, गोवरी शंकर, मान बाफना, आर प्रशांत, जगनाथ श्रीनिवास, सनी सांधु, युवराज वी, अमित सात्विक, आर केविन, अभिषेक तनवर, आकाश सुमरा, एम गणेश मूर्ति, एस गुरू, सचिन राठी, एन सेल्वा कुमारण, गुरू केदारनाथ

चेपॉक सुपर गिल्लीज (Chepauk Super Gillies):

आर सीबी, राजागोपाल सतीश, एस संतोष शिव, संजय यादव, यू ससिदेव, बी ईयप्पन, बाबा अपराजीत (कप्तान), हरिश कुमार, लोकेश राज, माथन कुमार, नारायण जगदीशन, रंजन पॉल, रॉकी बी, एम विजू अरूल, राहिल शाह, रोहित राम, एम सिलम्बरासन

(SS vs CSG) सलेम स्पार्टन्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज संभावित प्लेइंग 11

सलेम स्पार्टन्स (Salem Spartans):

अमित सात्विक (विकेटकीपर), कौशिक गांधी (कप्तान), एस अभिषेक, एस अरविंद, एम हरिहरन, एम बाफना, एस संधू, एम गणेश मूर्ति, अभिषेक तनवर, जे श्रीनिवास

चेपॉक सुपर गिल्लीज (Chepauk Super Gillies):

नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), रंजन पॉल, यू शशिदेव, संतोष शिव, संजय यादव, आर भास्कर, एच कुमार, लोकेश राज, एम सिलम्बरासन, राहिल शाह, आर रोहित

(SS vs CSG) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

नारायण जगदीशन विजय हजारे ट्रॉफी 2022-2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। नारायण जगदीशन ने 8 मैचों में पांच शतक के मदद से 830 रन बनाए थे। नारायण जगदीशन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

एम सिलम्बरासन:

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में एम सिलम्बरासन सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे नंबर के गेंदबाज थे। सिलम्बरासन ने 6 मैचों में 17.50 के औसत और 7.29 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए थे। सिलम्बरासन इस सीजन भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।

कौन जीतेगा मैच-

चेपॉक सुपर गिल्लीज सलेम स्पार्टन्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

 

close whatsapp