LKK vs ITT: TNPL में IPL वाला फॉर्म दिखा रहे हैं साई और शाहरूख खान, दोनों की आंधी में उड़ी तिरूप्पुर तमिझंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

LKK vs ITT: TNPL में IPL वाला फॉर्म दिखा रहे हैं साई और शाहरूख खान, दोनों की आंधी में उड़ी तिरूप्पुर तमिझंस

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 के ओपनिंग मैच में कोवई किंग्स ने तिरूप्पुर तमिझंस के खिलाफ 70 रनों से जीत दर्ज की।

Sai Sudarshan Shahrukh Khan (Photo Source: Twitter)
Sai Sudarshan Shahrukh Khan (Photo Source: Twitter)

तमिलनाडु प्रीमियर लीग का सातवां सीजन 12 जून से शुरू हो चुका है। सीजन का पहला मैच कोवई किंग्स और तिरूप्पुप तमिझंस के बीच एसएनआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। तिरूप्पुर तमिझंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोवई किंग्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिरूप्पुर तमिझंस 109 रनों पर ऑलआउट हो गई और कोवई किंग्स ने 70 रनों से जीत दर्ज सीजन का शानदार आगाज किया है।

साई सुदर्शन ने बरकरार रखा आईपीएल का फॉर्म

तिरूप्पुर तमिझंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोवई किंग्स को झटके जल्दी लगे थे। जब टीम ने मात्र 14 रनों के अंदर 3 विकेट गंवा दिए थे। बी सचिन (2 रन), सुरेश कुमार (11 रन) और राम अरविंद गोल्डन डक पर विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद यू मुकिलेश और साई सुदर्शन के बीच चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई। यू मुकिलेश ने 32 गेंदो 33 रनों की अहम पारी खेली।

वहीं साई सुदर्शन ने आईपीएल के शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए 45 गेंदो में 8 चौके और 4 छक्को की मदद से 86 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान शाहरूख खान ने 15 गेंदो में 25 रनों की पारी खेली।

तिरूप्पुर तमिझंस के गेंदबाज विजय शंकर ने शानदार खेल दिखाते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। विजय शंकर ने बी सचिन, राम अरविंद और अतीक उर रहमान जैसे बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। कप्तान साई किशोर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिया।

कप्तान शाहरूख खान ने दिखाई शानदार गेंदबाजी

कोवई किंग्स के सामने 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करना उतरी तिरूप्पुर को बेहद की खराब शुरूआत मिली। जब टीम ने पहले ही ओवर में ओपनर एनएस चतर्वेद का विकेट 4 रन पर गंवा दिया। जिसके बाद विशाल वैद्य और तुषार रहेजा के बीच साझेदारी पनपते हुए नजर आ रही थी। लेकिन विशाल वैद्य ने (16 रन) पर विकेट गंवा दिया। जिसके बाद तिरूप्पुर तमिझंस लगातार विकेट खोते हुए नजर आई।

तुषार रहेजा ने 33 गेंदो में 33 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। टीम 20 ओवर के अंत तक 109 रनों पर ऑलआउट हो गई। शाहरूख खान ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं एम मोहम्मद ने 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिया। वहीं के गौतम, किरण आकाश, यू मुकिलेश और सुब्रमण्यन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

close whatsapp