TNPL 2023: मैच 3, SMP vs NRK मैच भविष्यवाणी – कौन जीतेगा आज का टीएनपीएल मैच सीचेम मदुरै पैंथर्स और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच?
तमिलनाडु प्रीमियर लीग का तीसरा मैच सीचेम मदुरै पैंथर्स और नेल्लई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - जून 13, 2023 8:38 अपराह्न

तमिलनाडु प्रीमियर लीग का सातवां सीजन 12 जून से शुरू हो चुका है। सीजन का तीसरा मैच सीचेम मुदरै पैंथर्स और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। सीचेम मुदरै पैंथर्स को पिछले सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। वहीं नेल्लई सुपर किंग्स को क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 में हार झेलनी पड़ी थी। दोनों ही टीमें जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेगी।
SMP vs NRK मैच जानकारी (Match Details):
मैच- सीचेम मदुरै पैंथर्स बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स
जगह- एसएनआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड, कोयंबटूर
दिन और समय- 14 जून, दोपहर, 3ः10 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड एप
SMP vs NRK पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
तेज गेंदबाजों को सतह से कुछ मदद मिलने की संभावना है। टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए। वहीं 170 से अधिक का स्कोर इस पिच पर अच्छा टोटल होगा।
SMP vs NRK सीचेम मदुरै पैंथर्स बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स फुल स्क्वॉड
सीचेम मदुरै पैंथर्स (SMP)
हरि निशांत (कप्तान), एस कार्तिक (विकेटकीपर), शिजित चंद्रन, जगतीसन कौशिक, कृष जैन, वाशिंगटन सुदंर, पी सरवनन, बालू सूर्या, मुरूगन अश्विन, स्वप्निल सिंह, वी गौतम, वी आदित्य, एंटन ए सुभिक्षान, के दीबन लिंगेश, देव राहुल, सुधन कंडेपन, गुरजापनीत सिंह, अजय कुष्णा, एम आयुष, एस श्री अभिषेक
नेल्लई रॉयल किंग्स (NRK)
निधीश राजगोपाल, लक्ष्मेश सूर्यप्रकाश, अरूण कार्तिक (कप्तान), रितिक ईश्वरन, पी सुगेंधिरन, श्री नेरंजन, एसजे अरूण कुमार, कार्तिक मणिकंदन, संदीप वारियर, एनएस हरीश, सोनू यादव, अश्विन क्रिस्ट, एस मोहन प्रसाद, आदित्य अरूण, एम पोइयामोझी, आर मिथुन, अजितेश गुरूस्वामी, इमैनुएल चेरियन, एन काबिलन
SMP vs NRK सीचेम मदुरै पैंथर्स बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स संभावित प्लेइंग 11
सीचेम मदुरै पैंथर्स (SMP):
हरि निशांत (कप्तान), वी आदित्य, एम आयुष, एस कार्तिक, एस चंद्रन, जे कौशिक, स्वप्निल सिंह, मुरूगन अश्विन, वी गौतम, ए सुभिक्षान, गुरजापनीत सिंह
नेल्लई रॉयल किंग्स (NRK):
एल सूर्याप्रकाश, एस निरंजन, एन राजगोपाल, पी सुगेंधिरन, अरूण कार्तिक (कप्तान), एन काबिलन, अश्विन क्रिस्ट, सोनू यादव, एनएस हरिश, संदीप वारियर, एम पोइयामोझी
(SMP vs NRK Best Performers) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
हरि निशांत:
हरि निशांत टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। हालांकि क्रिकेटर ने पिछले 8 महीनों में पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला है और यह एक बड़ी चिंता है। लेकिन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपने ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह खिलाड़ी विरोधियों के खिलाफ बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
संदीप वारियर:
एसएनआर की पिच तेज गेंदबाजों के का समर्थन करती है। इसलिए संदीप वारियर विरोधियों के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। अब तक 68 टी-20 मैचों में संदीप वारियर 62 विकेट ले चुके हैं।
कौन जीतेगा मैच-
सीचेम मदुरै पैंथर्स नेल्लई रॉयल किंग्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।