TNPL 2023: मैच 9, LKK vs CSG मैच भविष्यवाणी – कौन जीतेगा आज का टीएनपीएल मैच लायका कोवई किंग्स और चेपॉक सुपर गिल्लीज के बीच?
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का नौवां मुकाबला चेपॉक सुपर गिल्लीज और लायका कोवई किंग्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Jun 19, 2023 7:08 pm

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का नौवां मुकाबला लायका कोवई किंग्स (LKK) और चेपॉक सुपर गिल्लीज (CSG) के बीच खेला जाएगा। लायका कोवई किंग्स को पिछले मुकाबले में नेल्लई रॉयल किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लायका कोवई किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के (90 रन) के बल पर 181 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए नेल्लई रॉयल किंग्स ने अजितेश की शतकीय पारी के दम पर 4 विकेट से जीत हासिल की थी।
वहीं चेपॉक सुपर गिल्लीज ने पिछले मुकाबले में आईड्रीम तिरूप्पुप तमिझंस के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए थे। चेपॉक सुपर गिल्लीज ने 26 गेंदे शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। चेपॉक सुपर गिल्लीज आगामी मुकाबले में शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी। वहीं कोवई किंग्स शानदार वापसी करना चाहेगी।
LKK vs CSG TNPL, 2023 मैच जानकारी:
मैच- लायका कोवई किंग्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज
दिन और समय- 19 जून, शाम 7ः15 बजे
जगह- एनपीआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड एप
(LKK vs CSG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
एनपीआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे गति और उछाल के साथ आती है जिसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाज कमाल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं, और जैसे ही खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर भी बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
(LKK vs CSG) लायका कोवई किंग्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज फुल स्क्वॉड(Full Squad):
लायका कोवई किंग्स (LKK):
सुरेश कुमार (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान (कप्तान), एम सिद्धार्थ, एम मोहम्मद, कृष्णप्पा गौतम, थमराई कन्नन, अतीक उर रहमान, आर दिवाकर, पी हेमचरण, एल किरण आकाश, झटवेध सुब्रमण्यन, राम अरविंद, बी सचिन, एल किरण आकाश, यू मुकिलेश, केएम ओम प्रकाश, पी विद्युत, वल्लियप्पन युधिश्वरन, एस सुजय
चेपॉक सुपर गिल्लीज (CSG):
आर सीबी, राजागोपाल सतीश, एस संतोष शिव, संजय यादव, यू ससिदेव, बी ईयप्पन, बाबा अपराजीत (कप्तान), हरिश कुमार, लोकेश राज, माथन कुमार, नारायण जगदीशन, रंजन पॉल, रॉकी बी, एम विजू अरूल, राहिल शाह, रोहित राम, एम सिलम्बरासन
(LKK vs CSG) लायका कोवई किंग्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज संभावित प्लेइंग 11:
लायका कोवई किंग्स (LKK):
सचिन बी, सुरेश कुमार, साई सुदर्शन, राम अरविंद,शाहरूख खान (कप्तान), एम मोहम्मद, यू मुकिलेश, किरण आकाश, एम सिद्धार्थ, जे सुब्रमण्यन, के गौतम
चेपॉक सुपर गिल्लीज (CSG):
प्रदोष रंजन पॉल, नारायण जगदीशन, बाबा अपराजीत, संजय यादव, हरिश कुमार, राहिल शाह, रोहित राम, ये शशिदेव, राजगोपाल सतीश, एम सिल्मबरासन, एम विजू अरूल
(LKK vs CSG Best Performers) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
साई सुदर्शन:
साई सुदर्शन ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में 86 रनों की पारी खेली थी, वहीं दूसरे मैच में उन्होंने नेल्लई रॉयल किंग्स के खिलाफ 90 रनों की पारी खेली थी। साई सुदर्शन आगामी मुकाबले में चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
एम मोहम्मद:
एम मोहम्मद ने पहले मैच में 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिया था। वहीं दूसरे मैच में वह काफी ज्यादा महंगे साबित हुए थे। एम मोहम्मद ने 4 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया था। लेकिन चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ एम मोहम्मद शानदार वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
लायका कोवई किंग्स चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।
![]()