श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल नेट्स में दिखाते हैं 'सारा' जोश, 22 गज पर उड़ जाता है इनका होश - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल नेट्स में दिखाते हैं ‘सारा’ जोश, 22 गज पर उड़ जाता है इनका होश

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच में रहे थे फ्लॉप।

Gill And Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Gill And Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

इस समय टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल सिर दर्द बन गए हैं, जहां ये दोनों ही बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में सुपर फ्लॉप साबित हो रहे हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच से पहले दोनों ही बल्लेबाजों ने कड़ी मेहनत की है, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।

अफ्रीका के बाद इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल दोनों ही युवा बल्लेबाज हैं, साथ ही टेस्ट में दोनों पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी है। लेकिन ये दोनों उस जिम्मेदारी को निभाने में फेल हो रहे हैं, पहले ये दोनों ही बल्लेबाज अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सुपर फ्लॉप रहे, वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी अय्यर और गिल रनाने के लिए तरस गए और अब ये दोनों फैन्स के निशाने पर हैं।

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भगवान भरोसे है

*श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच में रहे थे फ्लॉप।
*इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट मैच की तैयारियों की शुरू।
*इस दौरान गिल और अय्यर ने नेट्स में की काफी देर तक की बल्लेबाजी।
*टेस्ट टीम में बने रहने के लिए अब दोनों को बनाने होंगे दूसरे मैच में रन।

अभ्यास सत्र से सामने आई श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की तस्वीरें

Gill And Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Gill And Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

ये हाल है दोनों का टेस्ट क्रिकेट में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

इंग्लैंड टीम को लगा है बड़ा झटका

पहला टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड टीम उत्साह से लबरेज है, इस बीच टीम को एक बड़ा झटका लगा है। जहां दूसरे टेस्ट मैच में आपको जैक लीच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, जिसका कारण है पहले टेस्ट के दौरान उनके घुटने में लगी चोट। जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए शोएब बशीर को अंतिम 11 में मौका दिया गया है, Visa ना मिलने के कारण बशीर समय पर इंडिया नहीं पहुंच पाए थे और उन्होंने पहला टेस्ट नहीं खेला था। अब देखना होगा की बशीन भारत की पिचों पर अपना जलवा बिखेर पाते हैं या नहीं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?