“मुझे लगा आज मेरा आखिरी दिन होगा…”- ड्रेसिंग रूम में दिनेश कार्तिक ने अपनी बातों से जीत लिया सबका दिल
मुझे लगा आज मेरा आखिरी दिन होगा, इसलिए मैंने अपने परिवार के 26 सदस्यों को बुलाया था- दिनेश कार्तिक
अद्यतन - मई 19, 2024 3:48 अपराह्न

Dinesh Karthik Soul-touching Speech Win Netizens Heart: चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मैच में हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बनी है। मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। CSK को प्लेऑफ में अपनी जगह सील करने के लिए 201 रन बनाने थे, लेकिन टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई।
जीत के बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) जो अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में टीममेट्स और सपोर्ट स्टॉफ के सामने मोटिवेशनल स्पीच दिया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।
मैंने अपने परिवार के 26 सदस्यों को बुलाया था- Dinesh Karthik
RCB को शुरुआती 8 में से 7 मैचों में हार मिली थी। जिसके चलते दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने फैसला ले लिया था कि सीएसके के खिलाफ लीग स्टेज राउंड का आखिरी मैच उनके करियर का आखिरी मैच होगा। और उन्होंने अपने परिवार के 26 सदस्यों को मैच देखने के लिए बुलाया था। लेकिन दिनेश कार्तिक ने जैसा सब सोचा था उससे बहुत उलटा और खास घटित हुआ है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा साझा किए गए वीडियो पर स्पीच देते हुए दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा, ‘बहुत शानदार खेल दिखाया Boys, हमें समय में थोड़ा पीछे जाना चाहिए। तीन हफ्ते पहले मैंने यह फैसला लिया था – 8 गेम, 7 हारे, मैंने सोचा, ठीक है? आज मेरा आखिरी दिन होगा, इसलिए मैंने अपने परिवार के 26 सदस्यों को बुलाया था। ऐसा लगता है कि विराट ने मुझे इसके लिए बहुत दुख दिया है। मैंने सोचा था कि आज मेरा आखिरी दिन होगा, और मैं सभी को अलविदा कह दूंगा, और वे सभी काम हो जाएंगे। लेकिन, वे बहुत आगे बढ़ चुके हैं, और उन्हें एहसास हुआ कि मैं कुछ और गेम खेल सकता हूं।’
Eloquent, Cheeky and Funny: DK’s Dressing Room Masterclass 🤩
“We have within our grasp, to do something, where people will remember us for many many decades. They’ll say wow, that RCB team was special.” ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #RCBvCSK pic.twitter.com/nmcuz1JeQB
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 19, 2024
वे कहेंगे वाह, वह RCB टीम खास थी- दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने यह भी कहा कि आरसीबी के पास अब वो मौका है जिसके चलते लोग उन्हें दशकों तक याद रखेंगे। उन्होंने वीडियो के अंत में कहा, ‘मेरे अनुसार आज का दिन वास्तव में स्पेशल है, शुरुआत के लिए आप जो चाहते हैं, उसके विपरीत कई चीजें हुईं। जैसे टॉस फाफ, वह बकवास था दोस्त। हमारे बस में है, कुछ ऐसा करने का, जिससे लोग हमें कई-कई दशकों तक याद रखेंगे। वे कहेंगे वाह, वह आरसीबी टीम खास थी।’