10 क्रिकेटर्स जिन्हें गुस्सा बहुत जल्द आता है - 10 का पृष्ठ 6 - क्रिकट्रैकर हिंदी

10 क्रिकेटर्स जिन्हें गुस्सा बहुत जल्द आता है

पिछले काफी सालों से ऐसा देखा गया है कि क्रिकेट में सभी खिलाड़ी एक दूसरे के प्रति खेल भावना दिखाते हैं।

5- नवीन उल हक

Virat Kohli and Naveen-Ul-Haq (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli and Naveen-Ul-Haq (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नवीन उल हक का बर्ताव किसी को भी अच्छा नहीं लगा था। सबसे बड़ी बात यह थी कि इस युवा खिलाड़ी ने भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली से पंगा ले लिया था। यह सब देखने को मिला इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले में।

इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली और अमित मिश्रा के बीच किसी चीज को लेकर बातचीत हो रही थी जिसके तुरंत बाद ऐसा देखा गया की नवीन कोहली को घूर रहे हैं। इसके तुरंत बाद कोहली ने भी कुछ नवीन की ओर इशारा किया।

दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि गौतम गंभीर को भी बीच में आना पड़ा लेकिन उन्होंने नवीन की साइड ली और वो भी कोहली से भिड़ गए। नवीन उल हक इससे पहले मोहम्मद आमिर, शाहिद अफरीदी और भी कई खिलाड़ियों से पंगा लिया है।

Previous
Page 6 / 10
Next

close whatsapp