ENG vs SA, Top 10 Memes: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

ENG vs SA, Top 10 Memes: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट रहते अपने नाम किया।

South Africa Team (Pic Source-X)
South Africa Team (Pic Source-X)

आज यानी 1 मार्च को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मैच खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट रहते अपने नाम किया। वहीं इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली टीमें भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं।

मुकाबले की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और इंग्लैंड को सिर्फ 179 रनों पर समेट दिया। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने बनाए। रूट ने चार चौके औक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 25 रन, बेन डकेट ने 24 रन, कप्तान जोस बटलर ने 21 रन, फिल साल्ट ने 8 रन, हैरी ब्रूक 18 रन और लियम लिविंगस्टोन ने 9 रनों का योगदान दिया। जेमी स्मिथ अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से शानदार तेज गेंदबाज मार्को यान्सन ने घातक गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं वियान मुल्डर ने 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए‌। शानदार स्पिनर केशव महाराज ने दो विकेट लिए जबकि कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने इस मैच को तीन विकेट खोकर जीत लिया। टीम की ओर से रासी वेन डर डुसेन ने 72* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान धाकड़ बल्लेबाज ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

वेन डर डुसेन के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 64 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 9 ओवर में 55 रन देकर दो विकेट झटके। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबले 4 मार्च से शुरू हो रहे हैं।

close whatsapp