DC vs MI, Top 10 Memes: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़ । CricTracker Hindi

DC vs MI, Top 10 Memes: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज की।

Mumbai Indians
Mumbai Indians (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

आज यानी 13 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2025 के शानदार मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली कैपिटल्स टीम काफी अच्छी स्थिति में थी लेकिन वह इस मैच को अपने नाम करने में नाकाम रही। ‌

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और रोहित शर्मा 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। ‌ हालांकि टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकलटन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए। रयान रिकलटन के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 40 रन का योगदान दिया।

शानदार खिलाड़ी तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए। तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और तीन छक्के जड़े। कप्तान हार्दिक पांड्या बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और दो रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि युवा खिलाड़ी नमन धीर ने 38* रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके जबकि विराज निगम ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

मुंबई इंडियंस ने जीता मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में 19 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से करुण नायर ने 89 रन की तूफानी पारी खेली हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। ‌ करुण नायर ने इस मैच में 12 चौके और 5 छक्के जड़े।‌ हालांकि धाकड़ बल्लेबाज को किसी और खिलाड़ी का साथ नहीं मिला।

अभिषेक पोरेल ने 33 रन का योगदान दिया जबकि आशुतोष शर्मा ने 17 रन बनाए। इस मैच में केएल राहुल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 15 रन बनाकर आउट हो गए जबकि विपराज निगम ने 14 रन का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से इंपैक्ट खिलाड़ी करण शर्मा ने चार ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट झटके।

close whatsapp