DC vs SRH, Top 10 Memes: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़
इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट रहते अपने नाम किया।
अद्यतन - Mar 30, 2025 7:02 pm

आज यानी 30 मार्च को आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच विशाखापत्तनम में खेला गया था। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट रहते अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद 163 रन पर ढेर हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने 37 रन पर अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि ईशान किशन भी दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। नीतीश कुमार रेड्डी अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
ट्रेविस हेड को शुरुआत तो मिली लेकिन वह भी सिर्फ 22 रन ही बना पाए। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से युवा खिलाड़ी अनिकेत वर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन की तूफानी पारी खेली। अनिकेत वर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके और छह छक्के जड़े। अनिकेत वर्मा एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को दबाव में डाला हुआ था।
युवा खिलाड़ी के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 32 रन का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आक्रामक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने तीन विकेट अपने किए। 1 विकेट मोहित शर्मा ने हासिल किया।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा मैच विनिंग अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की मैच विनिंग पारी खेली। अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी इस पारी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।
युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने 38 रन का योगदान दिया जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 15 रन की पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34* रन की बहुमूल्य पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जीशान अंसारी ने चार ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट झटके।
A new transformed KL Rahul since Champions Trophy . pic.twitter.com/xxI04iToBI
— Manoj P (@mpcp99) March 30, 2025
Every KL Rahul fan right now.
Thank you @klrahul🦁pic.twitter.com/bKwRpdI2GL— kvr (@kvr3365) March 30, 2025
#DCvsSRH #IPL #KLRahul #MitchellStarc #DelhiCapitals #delhi #aksar #jfm pic.twitter.com/7rh1UBgKSB
— 𝐕𝐢𝐡𝐚𝐧 𝐒𝐢𝐫𝐰𝐚𝐥𝐢𝐲𝐚🖤 (@Vihan4320) March 30, 2025
Mitchell Starc🗿#DCvsSRH pic.twitter.com/B2tb9pcqbv
— Priyanka 🪷 (@Oyepriyankasun) March 30, 2025
Another loss for SRH 🤦. It's time for Sunrisers Hyderabad to focus on building a team with capable bowlers so that even if batters give up, their bowlers can show up and win the matches.
Mitchell Starc and Kuldeep Yadav collapsed SRH unit.#DCvsSRH #DCvSRH #TATAIPL2025 #IPL2025 pic.twitter.com/0tijefIliB
— Mr Telugite (@soulful3270) March 30, 2025
#DCvsSRH starc bro…. ICC Tournament vali bowling kr di aaj..🤣 pic.twitter.com/eb0T0f2qZZ
— rahu yadi 🇮🇳 (@Rahulyadav_86) March 30, 2025
Delhi Capitals after Beating SRH…😅#DCvsSRH pic.twitter.com/oPEENzou9c
— Krundi (@Krundi_in) March 30, 2025
#DCvsSRH
DO BHAI DONO TABHI 🫠 pic.twitter.com/15KLb1aQG5— Varsha Singh (@VarshaSingh_01) March 30, 2025
शांति का पाठ पढ़ा दिया आज साइलेंसर को #DCvsSRH pic.twitter.com/8YOSnyGcYY
— AT10 (@Loyalsachfan10) March 30, 2025
Come on Dilli. What a win 🔥🔥🔥. Proper dominance #DCvsSRH pic.twitter.com/gbsFV7zQX7
— Ambati Karthik (@AmbatiKarthik7) March 30, 2025
16 overs lo kotinchukunaru 2 times 🍊🍊 @SunRisers#DCvSRH #DCvsSRH pic.twitter.com/bhe4GJwqNe
— baddhakist_thelazyass (@MITHILVIRU) March 30, 2025