टॉप 3 भारतीय क्रिकेटर जो करते हैं फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर फॉलो - क्रिकट्रैकर हिंदी

टॉप 3 भारतीय क्रिकेटर जो करते हैं फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर फॉलो

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर ऐसे कई भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भाग लिया है।

Ranveer Allahbadia (Pic Source-X)
Ranveer Allahbadia (Pic Source-X)

फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया पिछले कुछ दिनों से काफी विवादो में हैं। बता दें कि, मशहूर कॉमेडियन समय रैना के शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने काफी विवादित बयान दिए थे, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। कई लोगों ने रणवीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

बहरहाल, रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर ऐसे कई भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भाग लिया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही तीन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जो रणवीर अल्लाहबादिया को फॉलो करते हैं।

1- सुरेश रैना

Suresh Raina (Image Credit- Twitter X)
Suresh Raina (Image Credit- Twitter X)

इस लिस्ट में पहला नाम सुरेश रैना है, जो रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। सुरेश रैना को टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन फैन्स उनकी बल्लेबाजी को आज भी याद करते हैं। उनकी लाजवाब फील्डिंग भी युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। उनका नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में शामिल किया जाता है।

रैना ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 8000 के लगभग रन बनाए हैं। उनके नाम 62 विकेट भी है। इसके अलावा सुरेश रैना ने आईपीएल में भी खूब रन बनाए हैं, जिसकी वजह से उन्हें मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता है। फिलहाल संन्यास के बाद सुरेश रैना कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp