देखें विराट कोहली द्वारा चेन्नई के M.A. Chidambaram स्टेडियम में खेली गई टाॅप 3 पारियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

देखें विराट कोहली द्वारा चेन्नई के M.A. Chidambaram स्टेडियम में खेली गई टाॅप 3 पारियां

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट भारतीय टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेलेगी

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बहुत ही जल्द एक्शन में नजर आने वाले हैं। बता दें कि 35 वर्षीय कोहली बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान अपनी स्पिन फ्रेंडली पिचों के लिए जाना जाता है, जिसमें कोहली को विराट महारत हासिल है।

इस मैदान पर कोहली ने 6 पारियों में 44.50 की औसत से कुल 267 रन बनाए हैं। तो वहीं आज इस आर्टिकल में आपको कोहली की इस मैदान पर खेली गई टाॅप 3 पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3. 62 (149) बनाम इंग्लैंड, 2021

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड के 2021 के भारत दौरे पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने पहले मैच में हार के बाद भी टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था। वहीं इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में डक पर आउट होने के बाद कोहली के बल्ले से दूसरी पारी में 62 रनों की शानदार पारी निकली थी, जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए थे।

कोहली ने लोकल बाॅय अश्विन के साथ 96 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को यादगार जीत दिलाई थी। यह कोहली की इस मैदान पर खेली गई बेस्ट पारियों में तीसरे नंबर पर आती है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp