सिराज की शानदार गेंदबाजी से लेकर सुंदर की बल्लेबाजी तक SRH vs GT मैच के टॉप 3 मोमेंट्स देखें यहां
SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए।
अद्यतन - अप्रैल 6, 2025 11:00 अपराह्न

IPL 2024 का 19वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच को गुजरात ने आसानी से 7 विकेट से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी। जवाब में गुजरात ने इस लक्ष्य को 7 विकेट रहते आसानी से 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।
सिराज की शानदार गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज ने इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की। उनकी गेंदबाजी के बदौलत ही गुजरात की टीम SRH को बड़ा स्कोर से रोकने में कामयाब रही। सिराज ने इस मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए और गुजरात के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस मैच में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अपनी इस स्पेल के दौरान उन्होंने आईपीएल में 100 विकेट पूरे किए।
वॉशिंगटन सुंदर की अतिसुंदर पारी
152 रनों के रन चेज में गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। साईं सुदर्शन और जॉस बटलर इस मैच में जल्दी आउट हो गए थे। तब गुजरात ने एक बड़ा रिस्क लेते हुए वॉशिंगटन सुंदर को नंबर 4 पर भेजा। उन्होंने आते ही बड़े शॉट्स लगाए। सिमरजीत सिंह के एक ओवर में उन्होंने 20 रन जड़ दिए। उसके बाद उन्होंने शुभमन गिल के साथ अच्छी पार्टनरशिप की। वह 29 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक लगाने से चूक गए।
शुभमन गिल की कप्तानी पारी
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में कप्तानी पारी खेली। हैदराबाद की इस पिच पर रन बनाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं था। उस पिच पर गिल ने कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए। अपनी पारी से उन्होंने इस मैच को एकतरफा बना दिया। उन्होंने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। शुभमन गिल अंत में 43 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद लौटे।