धोनी-कोहली नहीं, बल्कि इन 3 क्रिकेटर्स को साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी-कोहली नहीं, बल्कि इन 3 क्रिकेटर्स को साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया

आइए इन क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं

2. शशांक सिंह (Shashank Singh)

Shashank Singh (Photo Source: BCCI/IPL)
Shashank Singh (Photo Source: BCCI/IPL)

हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईपीएल में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ी शशांक सिंह मौजूद हैं। वह साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए दूसरे क्रिकेटर हैं। हालांकि, साल 2024 के आईपीएल ऑक्शन में इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने गलती से खरीद लिया, लेकिन अपने खेल से खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा।

आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान शशांक की शानदार बल्लेबाजी के चलते पंजाब ने केकेआर के खिलाफ रिकाॅर्ड रन-चेज पूरा किया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज के आईपीएल 2024 प्रदर्शन के बारे में बताएं, तो खिलाड़ी ने खेले गए 14 मैचों में 44.25 की औसत और 164.65 के स्ट्राइक रेट से कुल 354 रन बनाए थे।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp