IPL 2024: इन तीन पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब टीम आगामी संस्करण को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

Advertisement

Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। तमाम लोग पिछले काफी समय से इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ संस्करणों में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। पिछले सीजन में भी पंजाब किंग्स अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी।

Advertisement
Advertisement

हालांकि शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब टीम आगामी संस्करण को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज राइली रूसो आईपीएल के आगामी संस्करण में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। उनको टीम ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा है।

इस बार ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन पर तमाम फैंस की निगाहें होंगी। आज हम आपको बताते हैं पंजाब किंग्स के ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जो आगामी संस्करण में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं और तमाम फैंस की निगाहें भी इन पर जरूर होगी।

3- जॉनी बेयरस्टो

Jonny Bairstow (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज चोटिल होने की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे। सितंबर 2022 से ही जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने में नाकाम रहे हैं।

हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में जॉनी बेयरस्टो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल के आगामी संस्करण में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए जॉनी बेयरस्टो ने 11 मुकाबलों में 144 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए थे।

Page 1 / 3
Next

Advertisement