IPL 2025: CSK vs SRH, मैच-43 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: CSK vs SRH, मैच-43 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में 25 अप्रैल को खेला जाएगा।

MS Dhoni & Pat Cummins (Photo Source: BCCI/IPL)
MS Dhoni & Pat Cummins (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में 25 अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो है। अभी तक इन दोनों का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में निराशाजनक रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आठ मैच में सिर्फ दो में जीत दर्ज की है और वह चार अंक के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के भी आठ मैच में चार अंक हैं और वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। आगामी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिलेगी।

1- शिवम दुबे बनाम हर्षल पटेल

शिवम दुबे इस सीजन में अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। शिवम दुबे को कुछ मैच में शुरुआत तो मिली है लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए हैं।

आगामी मैच में उनका सामना हर्षल पटेल से होगा जो भले ही इस सीजन में ज्यादा विकेट ना ले पाए हो लेकिन उन्होंने रन काफी कम दिए हैं। शिवम दुबे ने हर्षल पटेल के खिलाफ 13 गेंद पर 161.53 के स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए हैं।

2- ईशान किशन बनाम रविचंद्रन अश्विन

यह टक्कर काफी मजेदार होने वाली है। ईशान किशन की बात की जाए तो उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अपने पहले मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच विनिंग शतक बनाया था। हालांकि इसके बाद धाकड़ खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

किशन का सामना आगामी मैच में रविचंद्रन अश्विन से होगा जो भी इस सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ भी किशन का प्रदर्शन साधारण रहा है। उन्होंने 63 गेंद पर 57 के औसत से 57 रन बनाए हैं। यही नहीं रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें एक बार आउट भी किया है।

3- हेनरिक क्लासेन बनाम रवींद्र जडेजा

हेनरिक क्लासेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए बहुमूल्य अर्धशतक बनाया था। ‌हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे।

आगामी मैच में भी आक्रामक बल्लेबाज को धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। हेनरिक क्लासेन का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रवींद्र जडेजा से जरूर होगा। जडेजा के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाज ने 15 गेंद पर 106.67 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 16 रन ही बनाए‌ है।

close whatsapp