IPL 2025: DC vs RCB, मैच-46 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: DC vs RCB, मैच-46 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।

RCB vs DC (Photo Source: Getty)
RCB vs DC (Photo Source: Getty)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में धमाकेदार क्रिकेट खेला है और टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 12 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 12 अंक है और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। आगामी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिलेगी।

1- रजत पाटीदार बनाम कुलदीप यादव

स्पिनर्स के खिलाफ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को हमेशा ही बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए देखा गया है। ‌आगामी मैच में रजत पाटीदार को अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि इस मैच में उनका सामना कुलदीप यादव से जरूर होगा जिनके खिलाफ अभी तक धाकड़ बल्लेबाज ने 13 गेंद पर 16 के औसत से सिर्फ 16 रन ही बनाए हैं। यही नहीं कुलदीप यादव ने उन्हें एक बार आउट भी किया है।

2- विराट कोहली बनाम अक्षर पटेल

यह टक्कर काफी रोमांचक होगी। ‌विराट कोहली इस सीजन में अभी तक बेहतरीन बल्लेबाजी कर चुके हैं और आगामी मैच में भी उन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। हालांकि इस मैच में उनका सामना अक्षर पटेल से जरूर होगा जो पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। अक्षर पटेल के खिलाफ विराट का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने 76 गेंद पर 90 के औसत और 118.42 के स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाए हैं और सिर्फ एक ही बार वह आउट हुए हैं।

3-‌ केएल राहुल बनाम भुवनेश्वर कुमार

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल भी धुआंधार बल्लेबाजी कर चुके हैं। राहुल आगामी मैच में भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

आरसीबी के खिलाफ मैच में केएल राहुल का सामना भुवनेश्वर कुमार से जरूर होगा। भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाज ने 98 गेंद पर 109 के औसत से 109 रन बनाए हैं और सिर्फ एक ही बार वह आउट हुए हैं।

close whatsapp