IPL 2025: SRH vs GT, मैच-19, इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: SRH vs GT, मैच-19, इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच 6 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है।

SRH vs GT (Photo Source: Getty Images)
SRH vs GT (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच 6 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया है और चार मैच में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है जबकि तीन मैच वह हार चुके हैं।

गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो उन्होंने तीन मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच वह हारे हैं। आगामी मैच में इन दोनों ही टीमों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिलेगी। यही नहीं दोनों टीमों के खिलाड़ी भी एक दूसरे के ऊपर हावी जरूर होना चाहेंगे। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं आगामी मैच की टॉप 3 शानदार भिड़ंत के बारे में।

1- ट्रेविस हेड बनाम कगिसो रबाडा

Travis Head (Pic Source-X)
Travis Head (Pic Source-X)

ट्रेविस हेड आईपीएल 2025 में अपनी छाप अभी तक नहीं छोड़ पाए हैं। पहले मैच में तो उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन पिछले दो मैच में वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं।

आगामी मैच में आक्रामक सलामी बल्लेबाज का सामना घातक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा से जरूर होगा। आईपीएल में कगिसो रबाडा के खिलाफ हेड ने 12 गेंद पर 166.67 के स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाए हैं और एक बार भी अपना विकेट नहीं खाया है।

2- जोस बटलर बनाम मोहम्मद शमी

Mohammed Shami (Pic Source-X)
Mohammed Shami (Pic Source-X)

जोस बटलर ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सभी गेंदबाजों के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया था।

आगामी मैच में भी वह अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका सामना मोहम्मद शमी से जरूर होगा। मोहम्मद शमी के खिलाफ शानदार बल्लेबाज ने 62 गेंद पर 39.50 के औसत और 127.41 के स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए हैं और दो बार ही अपना विकेट खोया है।

3- हेनरिक क्लासेन बनाम रशीद खान

Heinrich Klassen vs Rashid Khan (Pic Source-X)
Heinrich Klassen vs Rashid Khan (Pic Source-X)

हेनरिक क्लासेन को दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने आईपीएल में हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी की है। हालांकि सीजन में भी वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

स्पिनर्स के खिलाफ हेनरिक क्लासेन ने हमेशा ही धुआंधार बल्लेबाजी की है। आगामी मैच में उनका सामना राशिद खान से जरूर होगा जो टी20 फॉर्मेट के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक है। आईपीएल में इन दोनों ही खिलाड़ियों का सामना 18 गेंद के लिए हुआ है जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ने 21 के औसत से 21 रन बनाए हैं। राशिद खान ने उन्हें एक ही बार आउट किया है। यह टक्कर मजेदार होने वाली है।

close whatsapp