IPL 2025: मेगा-नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इन टॉप 3 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन!

IPL 2025: मेगा-ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इन टॉप 3 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन!

इस आर्टिकल में हम तीन संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट बताएंगे जिन्हें CSK निश्चित रूप से आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी (IPL 2025 Mega Auction) से पहले रिटेन करना चाहेगी।

Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter X)
Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Mega Auction: फैन्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 2025 संस्करण के लिए आयोजित होने वाली मेगा नीलामी प्रक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सभी दस फ्रेंचाइजी जुलाई के अंत में बीसीसीआई के साथ बैठक करेंगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीमें कितने खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी और कौन से खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ब्रांड और सबसे सफल टीम है। CSK ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और टूर्नामेंट के हर सीजन में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, आईपीएल (IPL) 2024 के सीजन में वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। RCB के खिलाफ हार के बाद CSK को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

वहीं एमएस धोनी के संन्यास की संभावनाओं के साथ चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 के लिए एक नई टीम बनाने की उम्मीद कर रही है। इस आर्टिकल में हम ऐसे तीन संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट बताएंगे, जिन्हें CSK निश्चित रूप से आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी (IPL 2025 Mega Auction) से पहले रिटेन करना चाहेगी।

1. ऋतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad (Photo Source: IPL/BCCI)
Ruturaj Gaikwad (Photo Source: IPL/BCCI)

CSK के दिग्गज प्लेयर एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 2024 आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कप्तानी सौंप दी थी। उन्होंने आईपीएल छोड़ने से पहले CSK के कप्तान की भूमिका के लिए गायकवाड़ को चुना।

हालांकि, अभी तक एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह आईपीएल 2025 में नहीं खेलेंगे। चूंकि गायकवाड़ पहले से ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  इसलिए वह पहले खिलाड़ी होंगे जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रिटेन करेगी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp