भारतीय क्रिकेट के इन 3 दिग्गजों की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर, जल्द आएंगी दमदार बायोपिक

भारतीय क्रिकेट के इन 3 दिग्गजों की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर, जल्द आएंगी दमदार बायोपिक

भारतीय क्रिकेट के सुनहरे इतिहास को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी, कई यादगार पल फिर होंगे ताजा

3. ‘ललकार’ – भारत के पहले टेस्ट शतकवीर लाला अमरनाथ की कहानी

भारतीय क्रिकेट के पहले टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी लाला अमरनाथ के जीवन पर भी एक बड़ी फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म का संभावित नाम ‘ललकार’ रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में आमिर खान लाला अमरनाथ का किरदार निभा सकते हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी आशुतोष गोवारिकर संभालेंगे। अगर ऐसा होता है तो ‘लगान’ के करीब 25 साल बाद आमिर खान और गोवारिकर की जोड़ी फिर से साथ नजर आएगी।

फिल्म में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर का असर क्रिकेट पर किस तरह पड़ा, इसे भी दिखाया जाएगा। साथ ही 1952 की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज पर खास फोकस रहेगा, जिसमें लाला अमरनाथ की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर की चुनौतियों, देशभक्ति और एक महान खिलाड़ी के संघर्ष को बड़े पर्दे पर जीवंत करने का प्रयास करेगी।

खैर, इन तीनों फिल्मों के जरिए दर्शकों को सिर्फ क्रिकेट मैचों की झलक ही नहीं मिलेगी, बल्कि उन खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष, परिवार, भावनाएं और देश के लिए किए गए योगदान को भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। यही वजह है कि क्रिकेट प्रेमी और फिल्म दर्शक इन बायोपिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में ये फिल्में भारतीय क्रिकेट के इतिहास को एक नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करती नजर आएंगी।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp